एक्सप्लोरर

Free Ration Scheme: 80 करोड़ लोगों को पीएम मोदी ने दिया दिवाली का तोहफा, 5 साल तक फ्री में मिलता रहेगा राशन

PM Garib Kalyan Anna Yojana: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 80 करोड़ गरीब लोगों को हर महीने राशन मिलता है. पीएम मोदी ने इस योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों गरीब लोगों को शनिवार को दिवाली का तोहफा दे दिया. उन्होंने केंद्र सरकार की फ्री राशन योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया. इस योजना के तहत देश के करोड़ों गरीब लोगों को सरकार की ओर से राशन मुहैया कराया जाता है. योजना के विस्तार का ऐलान ऐसे समय किया गया है, जब एक सप्ताह बाद दिवाली का त्योहार है.

छत्तीसगढ़ में पीएम ने किया ऐलान

प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने फ्री राशन स्कीम को पांच साल बढ़ाने का ऐलान किया. छत्तीसगढ़ में इसी महीने चुनाव होने वाले हैं. 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होने वाला है. ऐसे में पीएम मोदी के ऐलान को चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

महामारी के बाद हुई थी शुरुआत

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के बाद पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी. कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन समेत कई सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं. उससे लोगों की आजीविका पर असर हुआ था. खासकर गरीबों के सामने खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया था. ऐसे में पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने गरीब आबादी की मदद के लिए फ्री राशन स्कीम की शुरुआत की थी. बताया जाता है कि इस योजना का लाभ 80 करोड़ देशवासी उठा रहे हैं.

दिसंबर में समाप्त हो रहा था समय

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को पांच किलो गेहूं या चावल मिलता है. लाभार्थियों को यह अनाज फ्री में मिलता है. केंद्र सरकार ने इसे सबसे पहले 30 जून 2020 को शुरू किया था. उसके बाद इसे कई मौकों पर बढ़ाया जा चुका है. अभी यह योजना दिसंबर 2023 में यानी अगले महीने समाप्त होने वाली थी. अब 5 साल के विस्तार के बाद लोगों को दिसंबर 2028 तक इस योजना का लाभ मिलता रहेगा.

प्रधानमंत्री ने कही ये बात

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम गरीब कल्याण योजना के बारे में कहा, मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब 5 साल के लिए और बढ़ाएगी. आपका प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय लेने की ताकत देता है.

ये भी पढ़ें: क्या है टॉप-अप होम लोन और पर्सनल लोन की तुलना में ये कैसे है आपके लिए फायदेमंद?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget