एक्सप्लोरर

PM Kusum Yojana 2022: छोटा निवेश कर कमाएं लाखों! सरकार की मदद से 10% खर्च में लगाएं सोलर पंप

Government Scheme: सरकार पीएम कुसुम योजना के जरिए किसानों को सोलर पैनल लगवाने पर करीब 60 प्रतिशत की सब्सिडी देती है. वहीं 30 प्रतिशत लोन आपको बैंक से मिल जाता है.

PM Kusum Solar Pump Yojana 2022: केंद्र और राज्य सरकार किसानों की मदद के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है. उन्हीं में से एक योजना का नाम है प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Pradhanmantri Kusum Solar Pump Yojana 2022). इस योजना के जरिए सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी की सुविधा देती है. इसमें आपको सोलर पंप लगवाने के केवल 20 से 30 प्रतिशत तक का खर्च आता है.

देश में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन (Global Warming) के खतरे को देखते हुए सरकार सोलर एनर्जी के सेक्टर को बढ़ावा दे रही है. सरकार की कोशिश है कि वह इस योजना से आम लोगों को जोड़कर कमाई का एक शानदार मौका दे सकें. पीएम कुसुम योजना की शुरुआत सरकार द्वारा साल 2019 में की गई है.

सरकार देती है 60% सब्सिडी
सरकार पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana 2022) के जरिए किसानों को सोलर पैनल लगवाने पर करीब 60 प्रतिशत की सब्सिडी देती है. वहीं 30 प्रतिशत लोन आपको बैंक से मिल जाता है. वहीं कुल 10,000 रुपये खुद का लगाना होगा. इसके बाद आप मुफ्त की बिजली का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना से किसानों को बड़ा लाभ मिलता है क्योंकि सिंचाई के लिए उनकी निर्भरता आम बिजली पर कम होती है और इसका असर खेती पर साफ दिखता है.

इस तरह होगी कमाई
अगर किसी किसान के पास 5 से 6 एकड़ की जमीन है तो वह यह सोलर प्लांट लगाकर कम से कम 15 से 20 लाख यूनिट (Electricity Unit) तक पैदा कर सकता है. इसे 3 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बेचकर 60 लाख रुपये तक की कमाई कर सकता है. वहीं इतने बड़े फील्ड में आपको सोलर प्लांट शुरू करने के लिए करीब 20 लाख रुपये का खर्च लगेगा. ऐसे में 40 लाख रुपये सालाना आप इस योजना के जरिए कमाई कर सकते हैं. इसके साथ ही सिंचाई के लिए पानी और बिजली की समस्या भी दूर होगी.

योजना के लिए आवेदन का तरीका-
पीएम कुसुम योजना आपको इसकी सरकारी वेबसाइट https://mnre.gov.in/ पर विजिट करना होगा. इसके साथ ही आपको अपने प्रॉपर्टी, आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स की जानकारी भी साझा करना होगा. ध्यान रखें कि आपकी जमीन किसी बिजली सब स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरे में होनी चाहिए. तभी आपको इस योजना का लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

Credit Score: कम क्रेडिट स्कोर के कारण हो सकता है बड़ा नुकसान! सुधार करने के लिए उठाए यह जरूरी कदम

Indian Railway Rules: ट्रेन में अक्सर करते हैं सफर तो जान लीजिए रेलवे से जुड़े 8 नियम! यात्रा के दौरान नहीं होगी कोई परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
Mutual Fund SIP: 1 साल में 83% तक का मुनाफा! विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ रिटर्न, इन देशों में भारतीय निवेशकों की चमकी किस्मत
1 साल में 83% तक का मुनाफा! विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ रिटर्न, इन देशों में भारतीय निवेशकों की चमकी किस्मत

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget