एक्सप्लोरर

Tesla in India: एलन मस्क को बड़ा झटका, पीयूष गोयल बोले- टेस्ला के हिसाब से नहीं बनाएंगे पॉलिसी 

Piyush Goyal: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश में सभी ईवी कंपनियों का स्वागत है. हम किसी एक कंपनी के लिए अपनी नीतियां नहीं बदलेंगे. 

Piyush Goyal: भारत में एंट्री की तैयारियों में जुटी एलन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला (Tesla) को तगड़ा झटका लगा है. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार किसी एक कंपनी के हिसाब से अपनी नीतियां नहीं बदलेगी. उन्होंने कहा कि देश में दुनिया की सभी इलेक्ट्रिक वेहिकल कंपनियों का स्वागत है. अगर वो भारतीय नियमों का पालन करें तो हम उन्हें भारत में काम करते देखना चाहते हैं.

सस्ती कारों पर 70 फीसदी कस्टम फीस चाहती है टेस्ला 

दरअसल, अमेरिका की मशहूर ईवी कंपनी टेस्ला भारत में एंट्री के लिए पूरी योजना बनाए बैठी है. टेस्ला भारत में प्रोडक्शन भी करना चाहती है. मगर, इससे पहले वह अपनी तैयार कारों को भारत में लॉन्च करना चाहती है. इसके लिए टेस्ला ने सीमा शुल्क में रियायत मांगी थी. टेस्ला ने 40 हजार डॉलर से कम कीमत वाली कारों के लिए 70 फीसदी और इससे महंगी कारों के लिए 100 फीसदी कस्टम ड्यूटी (Customs Duty) लगाने की मांग की थी. टेस्ला भारत में सस्ती कार उतरने की तैयारी में है. 

नीतियों से समझौता नहीं करेंगे- पीयूष गोयल 

पीयूष गोयल ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम देश में ईवी इकोसिस्टम तैयार करना चाहते हैं. बैटरी से चलने वाली गाड़ियों से न सिर्फ कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी बल्कि कच्चे तेल का आयात कम करने में मदद भी मिलेगी. हालांकि, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम अपनी नीतियों से समझौता नहीं करेंगे. हम चाहते हैं कि दुनिया की सारी ईवी कंपनियां अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भारत में लगाएं. इसके लिए अमेरिका, यूरोप, जापान और कोरिया से वार्ता जारी है.

इंजन साइज और कीमत के हिसाब से लगती है कस्टम्स ड्यूटी 

फिलहाल भारत में बाहर से बनकर आने वाली कारों पर 60 से 100 फीसदी कस्टम्स फीस लगती है. यह कार के इंजन साइज और कीमत पर निर्भर करता है. यदि टेस्ला भारत आने का निर्णय लेती है तो यह उसका छठवां प्लांट होगा. दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्यूयॉर्क में मुलाकात के दौरान 2024 में भारत आने की इच्छा जताई थी.

ये भी पढ़ें 

India EFTA Agreement: 10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश, भारत ने किया बड़ा समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget