एक्सप्लोरर

500 रुपये के नोट को लेकर जानें क्या है बड़ा अपडेट, सरकार ने भी जारी कर दिया बयान

आध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जब ये कहा कि केन्द्र सरकार को पांच सौ रुपये के नोट को बंद कर देना चाहिए, उसके बाद ये और मीडिया की सुर्खियों में और पूरी तरह से तूल पकड़ लिया था.

PIB On Five Hundred Rupees Circulation: पांच सौ रुपये के नोट बंद होने की ख़बर पिछले एक हफ्ते से मीडिया के गलियारे में लगातार घूम रही है. ऐसा कहा जा रहा था कि इसे सरकार आने वाले दिनों में बंद कर सकती है. इसके पीछे आरबीआई की उस गाइडलाइंस का हवाला दिया जा रहा था, जिसमें सभी बैकों को कहा गया है कि वे एटीएम में पर्याप्त संख्या में 200 रुपये और 100 रुपये के नोटों को बढ़ाएं. इस वजह से 500 रुपये के नोट को लेकर सभी का ध्यान अचानक इस पर आ गया.

अब खुद पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने इस बारे में खुद सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि एक यूट्यूब चैनल, जिसका नाम कैपिटल टीवी है, उसने 500 रुपये को नोट के बंद होने की खबर दिखाई है.  

500 रुपये के नोट पर पीआईबी का बड़ा बयान

पीआईबी ने आगे कहा क इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और ये पूरी तरह से फेक है. आरबीआई की तरफ से ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया गया है और आगे आने वाले दिनों में अभी की तरह ही सर्कुलेशन में बना रहेगा.

गौरतलब है कि जब से आरबीआई का निर्देश एटीएम में सौ रुपये और दो सौ रुपये के नोटों की संख्या बढ़ाने को लेकर दिया गया है, उसके बाद से कुछ एक्सपर्ट्स इसे अपने हिसाब से आकलन कर रहे हैं. कुछ एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि धीरे-धीरे जब पर्याप्त संख्या में इन नोटों का सर्कुलेशन बाजार में आ जाएगा, उसके बाद पांच सौ रुपये के नोटों को निकाला जा सकता है.

इसके अलावा, आध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जब ये कहा कि केन्द्र सरकार को पांच सौ रुपये के नोट को बंद कर देना चाहिए, उसके बाद ये और मीडिया की सुर्खियों में और पूरी तरह से तूल पकड़ लिया था. हालांकि, अब जबकि पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने साफ कर दिया है, उसके बाद अब किसी  को किसी तरह का कोई शक नहीं रह जाएगा.

ये भी पढ़ें: मई में भारतीय सर्विस सेक्टर में आयी मजबूती, 3 महीने में रिकॉर्ड हाई, नौकरियों में भी बढ़ी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget