एक्सप्लोरर

PIB Fact Check: भारत सरकार भारतीय मिशन रोजगार योजना के तहत युवाओं को दे रही नौकरी! जानें इस वायरल मैसेज की सच्चाई

PIB Fact Check: यह वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. इस तरह के मैसेज में 1,280 रुपये मांगे जा रहे हैं जिसे भूलकर भी न दें. यह आपसे पैसे लेकर आपको फ्रॉड का शिकार बना सकते हैं.

PIB Fact Check Bhartiya Mission Rojgar Yojana: समय-समय पर मोदी सरकार (Modi Government) देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं लेकर आती रहती हैं. इन योजनाओं की मदद से सरकार महिलाओं, छात्रों, किसानों और बेरोजगार युवाओं की मदद करती है. बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने के लिए कई तरह की योजनाएं (Government Schemes) चलाई जाती है.

लेकिन, कई बार साइबर अपराध (Cyber Fraud) करने वाले लोग सरकारी योजनाओं का नाम लेकर लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं. देश में पिछले कुछ सालों में डिजिटलाइजेशन (Digitalisation) बहुत तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ते डिजिटलाइजेशन के बढ़ने के साथ-साथ साइबर अपराध के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में किसी भी तरह के वायरल मैसेज पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई पता करना बहुत जरूरी है. हाल ही सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मैसेज वायरल (Viral Message) हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय मिशन रोजगार योजना (Bhartiya Mission Rojgar Yojana) के तहत लोगों को नौकरी दी जा रही है. तो चलिए हम जानते हैं कि इस वायरल मैसेज की सच्चाई-

PIB ने ट्वीट कर दी जानकारी-
भारतीय मिशन रोजगार योजना के इस वायरल मैसेज की सच्चाई पता करने के लिए पीआईबी ने वायरल मैसेज का फैक्ट चेक (PIB Fact Check) किया है. इस फैक्ट चेक के बारे में जानकारी देते हुए पीआईबी ने ट्वीट में कहा है, 'भारतीय मिशन रोजगार योजना नाम की एक वेबसाइट बेरोजगारों को 1,280 रुपए के आवेदन शुल्क के बदले सरकारी नौकरी दिलाने का दावा कर रही है. यह वेबसाइट फर्जी (Fake Website) है. भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है. ऐसी धोखाधड़ी से सावधान रहें.'

भूलकर भी न दें पैसे-
पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में यह पाया है कि यह वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. इस तरह के मैसेज में 1,280 रुपये मांगे जा रहे हैं जिसे भूलकर भी न दे. यह आपसे पैसे लेकर आपको अपना फ्रॉड का शिकार बना सकते हैं. इसके साथ ही आप अपने पर्सनल डिटेल्स (Personal Details) और बैंक डिटेल्स (Bank Details) भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर करें. किसी भी सरकारी योजना के बारे जानकारी लेने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें-

ABRY: आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत 59 लाख लोगों को मिला लाभ, जानें सभी डिटेल्स

Credit Card Charges: क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को देना पड़ता है कई शुल्क, अप्लाई करने से पहले जान लें सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget