एक्सप्लोरर

बजाज फाइनैंस ने की FD की ब्याज़ दरों में बढ़ोतरी: आज ही अपने आर्थिक भविष्य को सुरक्षित बनाने के मौके का लाभ उठाएं

बजाज फाइनैंस इस बात को समझता है कि, हर किसी के आर्थिक लक्ष्य अलग-अलग होते हैं. इसी वजह से आपको 12 महीने से 60 महीने तक की समय-सीमा के लिए FD का प्रस्ताव दिया जाता है.

भारत में फाइनैंस के क्षेत्र के एक भरोसेमंद नाम, बजाज फाइनैंस ने हाल ही में ब्याज़ दरें बढ़ाकर निवेशकों के लिए अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बना दिया है. अगर आप भी अपनी बचत पर रिटर्न पाने का एक सुरक्षित तरीका ढूंढ रहे हैं जिसका पहले से अंदाज़ा लगाना संभव हो, तो इस मामले में बजाज फाइनैंस FD गौर करने लायक है.

फिक्स्ड डिपॉजिट क्या होते हैं?
फिक्स्ड डिपॉजिट आपको अपनी बचत पर ब्याज़ कमाने का सुरक्षित और बेहद आसान तरीका प्रदान करता है. इसमें आप किसी वित्तीय संस्थान में पहले से तय समय-सीमा के लिए एक बार में कुछ रकम का निवेश करते हैं, और यह समय-सीमा कुछ दिनों से लेकर कई सालों तक हो सकती है. इसके बदले में, संस्थान की ओर से यह वादा किया जाता है कि फिक्स्ड डिपॉजिट की शुरुआत से लेकर अंत तक आपको एक निश्चित ब्याज़ दर का भुगतान किया जाएगा.

बजाज फाइनेंस ने हाल ही में की FD रेट में बढ़ोतरी
बजाज फाइनैंस ने 15 से 60 महीने की FD के लिए ब्याज़ दरों में सालाना 0.60% तक की बढ़ोतरी की है. इस तरह ज्यादा रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के बीच उनकी FDs दूसरों की तुलना में और भी बेहतर बन गई है.

बजाज फाइनैंस FD की प्रमुख विशेषताऐं
1. उच्च ब्याज़ दरें: बजाज फाइनैंस FD की ब्याज़ दरें, भारत में FD पर मिलने वाली सबसे ज्यादा ब्याज़ दरों में से एक है. वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ज्यादा उम्र के लोग) को सालाना 8.85% तक की आमदनी होती है, जबकि 60 साल से कम उम्र के ग्राहक सालाना 8.60% तक की कमाई करते हैं.

2. डिजिटल सुविधा: लंबे-चौड़े फॉर्म भरने या कतारों में इंतजार करने के बारे में अब भूल जाइए. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है. बजाज फिनसर्व ऐप या वेबसाइट के ज़रिये बजाज फाइनैंस FD की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही आप इसका प्रबंधन भी कर सकते हैं.

3. सुविधाजनक समय-सीमा: बजाज फाइनैंस इस बात को समझता है कि, हर किसी के आर्थिक लक्ष्य अलग-अलग होते हैं. इसी वजह से आपको 12 महीने से 60 महीने तक की समय-सीमा के लिए FD का प्रस्ताव दिया जाता है. इस तरह की सहूलियत कई मायनों में फायदेमंद है, जिनमें शामिल हैं:

  1. कम समय के लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार: अगर आप डाउन पेमेंट, वेकेशन या किसी आपात स्थिति के लिए बचत कर रहे हैं, तो कम समय-सीमा में बेहतर ब्याज़ दरों का लाभ उठाकर जल्दी से अपने लक्ष्य के अनुसार रकम प्राप्त कर सकते हैं.
  2. लंबे समय की योजना बनाएं: रिटायरमेंट फंड बनाने या भविष्य में अपने बच्चों की पढ़ाई के खर्चों को पूरा करने के लिए, आज ही आकर्षक ब्याज़ दरों के साथ लंबे समय के लिए निवेश करें.

4. पे-आउट के विकल्प: बजाज फाइनैंस FD आपको यह चुनने की सुविधा देता है कि, आप अपने FD पर मिलने वाले ब्याज़ की रकम कब और कैसे प्राप्त करेंगे. आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं:

  1. मासिक/ तिमाही/ छमाही आधार पर रकम पाने की सुविधा: अपनी सैलरी के अलावा नियमित आमदनी का जरिया पाएँ, जो बार-बार होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए सबसे उपयुक्त है, और यह रिटायर हो चुके लोगों के लिए तो सबसे अच्छा है.
  2. सालाना आधार पर रकम पाने की सुविधा: हर साल के अंत में एक बड़ी रकम प्राप्त करें, जो फिर से निवेश करने या बड़ी खरीदारी के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.
  3. मैच्योरिटी पर रकम पाने की सुविधा: अपनी FD इस समय सीमा पूरी होने पर मूलधन और उस पर मिलने वाले ब्याज़ की रकम एक साथ प्राप्त करें, जिससे आपका कुल रिटर्न अधिकतम हो जाएगा.

5. सुरक्षा एवं प्रतिष्ठा: बजाज फाइनैंस 5 लाख से ज्यादा खुशहाल ग्राहकों और 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की डिपॉजिट के साथ एक वित्तीय संस्थान है. संस्थान को [ICRA]AAA(Stable) और CRISIL AAA/STABLE रेटिंग दी गई है जिसका मतलब है कि आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित है.

6. वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष फायदे: बजाज फाइनैंस रिटायर हो चुके लोगों को प्राथमिकता देता है, और वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज़ (सालाना 0.40% तक) प्रदान करके उनके लिए FDs को विशेष रूप से फायदेमंद बनाया है.

बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें

बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की प्रक्रिया बेहद सरल है. इसके लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

1. बजाज फिनसर्व वेबसाइट या ऐप पर जाएं.

2. 'इन्वेस्टमेंट्स' सेक्शन में जाकर ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’ पर क्लिक करें.

3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलने के लिए, इस पेज के ऊपरी हिस्से में 'ओपन FD' पर क्लिक करें.

4. अपने 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर भरें और अपने फोन पर भेजे गए OTP को वेरीफाई करें.

5. निवेश की रकम, निवेश की समय-सीमा और पे-आउट फ्रीक्वेंसी जैसी सभी जानकारी प्रदान करें. फिर अपना PAN और जन्मतिथि भरें.

6. अपना KYC पूरा करें: अगर आप मौजूदा ग्राहक हैं, तो हमारे पास उपलब्ध जानकारी को वेरीफाई करें, या इसमें आवश्यक बदलाव करें. नए ग्राहक आधार कार्ड का उपयोग करके अपना KYC पूरा करें.

7. फिर स्क्रीन पर एक घोषणा प्रदर्शित की जाएगी, जिसे सावधानी से पढ़ें और नियम एवं शर्तों से सहमति जताएं. अपने बैंक की जानकारी भरें और भुगतान के लिए आगे बढ़ें

8. नेट बैंकिंग/UPI या NEFT/ RTGS की मदद से अपने निवेश की प्रक्रिया को पूरा करें

निष्कर्ष
चाहे आप किसी खास लक्ष्य के लिए बचत कर रहे हों, इमरजेंसी फंड बना रहे हों, या केवल अपनी जमा-पूंजी को सुरक्षित रखते हुए उसे बढ़ाना चाहते हों, बजाज फाइनैंस FD इन सभी जरूरतों के लिए सबसे सुरक्षित और फायदेमंद समाधान प्रदान करता है. अपनी बेहतर ब्याज़ दरों, सुविधाजनक विशेषताओं और ग्राहकों की खुशहाली के वादे पर कायम रहने की वजह से ही आज यह पूरे भारत में निवेशकों की पहली पसंद बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह पेड फीचर आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस आर्टिकल के कटेंट या यहां व्यक्त किए गए विचारों के लिए जिम्मेदार नहीं है. पाठकों को अपने विवेक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget