एक्सप्लोरर

Submission of Life Certificate: 28 फरवरी तक जमा करना है पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र, इस तरह घर बैठे किया जा सकता है जमा

Submission of Life Certificate: केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगी 28 फरवरी, 2022 तक जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. यह दूसरी बार है जब सरकार ने डेडलाइन बढ़ाई है. पिछली डेडलाइन 31 दिसंबर 2021 थी.

Submission of Life Certificate: पेंशनर के लिए अपने जीवित होने का प्रमाण जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) देना बहुत जरूरी है. पेंशन जारी रखने के लिए इसे हर साल उस बैंक, डाकघर या वित्तीय संस्थान में जमा करना होता है, जहां पेंशन आती है. सरकारी पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की डेडलाइन बढ़ा दी गई है. अब 28 फरवरी 2022  तक जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकता है. बता दें पिछली डेडलाइन 31 दिसंबर 2021 थी.

यह दूसरी बार है जब सरकार ने डेडलाइन बढ़ाई है. डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेल्फेयर की ओर से जारी मेमोरेंडम में कहा गया है कि यह फैसला कोविड-19 महामारी को देखते हुए किया गया है. अब, केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगी 28 फरवरी, 2022 तक जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. एक्सटेंडेड पीरियड में पेंशन बैंक अकाउंट में क्रेडिट होती रहेगी.

पेंशनर चाहें तो लाइफ सर्टिफिकेट घर बैठे-बैठे भी जमा करा सकते हैं. जानत हैं इन तरीकों के बारे में: -

पोर्टल के जरिए

  • gov.in/ पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाया जा सकता है.
  • पोर्टल से जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होगा और रजिस्ट्रेशन करना होगा
  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फिंगरप्रिंट के लिए UIDAI- डिवाइस की जरूरत होगी. इसकी लिस्ट पोर्टल पर है. यह डिवाइस ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदी जा सकती है और इसे मोबाइल से जोड़ा जा सकता है.

बैंक में जाकर या डोर स्टेप सुविधा

  • लाइफ सर्टिफिकेट के पिकअप के लिए डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस मौजूद है.
  • पब्लिक सेक्टर के 12 बैंकों में इस सर्विस के जरिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराया जा सकता है.
  • डोर स्टेप बैंकिंग सेवा तीन तरह से बुक कराई जा सकती है- (1) https://doorstepbanks.com/ पर जाकर, (2) 'डोरस्टेप बैंकिंग' मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा) (3) टोल-फ्री नंबर 18001213721 या 18001037188 पर कॉल करके.
  • सर्विस बुक करने के बाद एक एजेंट अपॉइंटमेंट में तय तारीख और समय पर आपके घर आएगा और जीवन प्रमाण ऐप का उपयोग करके जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल तरीके से ऑनलाइन ले लेगा. हालांकि, बैंक इस सेवा के लिए कुछ शुल्क ले सकता है.
  • भारतीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक ये सुविधा दे रहे हैं.

डाक विभाग

  • डाक विभाग ने डाकिया के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोरस्टेप सेवा नवंबर 2020 में शुरू की थी.
  • यह सेवा डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर शुरू की है.
  • डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के जरिए डोरस्टेप सर्विस का फायदा लेना चाहते हैं तो com पर जाकार इसके बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं.
  • यह सेवा IPPB और गैर-IPPB ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.
  • इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नजदीकी डाकघर से संपर्क किया जा सकता है.
  • इस बात के लिए आवेदन किया जा सकता है कि डाकिया/ग्रामीण डाक सेवक घर से लाइफ सर्टिफिकेट लेकर जाए.
  • डाक विभाग ने पोस्ट इन्फो ऐप या वेबसाइट http://ccc.cept.gov.in/covid/request.aspx के माध्यम से डोरस्टेप अनुरोधों की शेड्यूलिंग को भी सक्षम किया है.

यह भी पढ़ें: 

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: राकेश झुनझुनवाला का ये शेयर एक साल में 114 फीसदी बढ़ा, ब्रोकरेज फर्म ने भी दी खरीदने की सलाह

Multibagger Stock Tips: 15 महीने में इस स्टॉक ने 1 लाख रुपये को बना दिया 44.5 लाख रुपये, क्या आपके पास है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget