एक्सप्लोरर

Paytm Share Price: 7 फीसदी की तेजी के बाद पेटीएम का शेयर 800 रुपये के पार, जानें तेजी की वजह

Paytm Stock Price: पेटीएम का शेयर अभी भी अपने आईपीओ प्राइस से 63 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. जिससे पेटीएम के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है.

Paytm Share Price: बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में पेटीएम के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है. लंबे समय के बाद पेटीएम का शेयर 800 रुपये के लेवल को पार करने में सफल रहा. निवेशकों की ओर से की गई खरीदारी के चलते पेटीएम का शेयर 6.46 फीसदी की तेजी के साथ 804.55 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

पेटीएम में 7 फीसदी की तेजी
पेटीएम का शेयर सुबह 760 पर खुला और दिन के ट्रेडिंग के दौरान 814 रुपये तक जा पहुंचा. हालांकि बाजार बंद होने पर शेयर 800 रुपये के लेवल को होल्ड करने में कामयाब रहा और 804.55 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि पेटीएम का शेयर अभी भी अपने आईपीओ प्राइस से 63 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. जिससे पेटीएम के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है. लेकिन 511 के निचले स्तरों को छूने के बाद पेटीएम के शेयर में इस लेवल से 57 फीसदी का उछाल आ चुका है 

पेटीएम में बढ़ा रहे FPI अपना निवेश 
पेटीएम के निवेशकों के लिए राहत की खबर ये है कि अप्रैल से जून तिमाही के बीच में संस्थागत निवेशकों से लेकर म्यूचुअल फंड कंपनियों ने पेटीएम में निवेश बढ़ाया है. आंकड़ों के मुताबिक पेटीएम के शेयर में निवेश करने वाले  विदेशी पोर्टफोलियो इवेंस्टर्स की संख्या जनवरी से मार्च के बीच रहे 54 से बढ़कर अप्रैल - जून में 83 के लेवल पर जा पहुंची है. विदेशी पोर्टफोलियो इवेंस्टर्स की पेटीएम में अब 5.45 फीसदी हिस्सेदारी है जो पहला 4.42 फीसदी हुआ करती थी. पेटीएम के शेयर में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड्स की संख्या में 3 से 19 हो चुकी है. 

पेटीएम का शेयर दे सकता है 75 फीसदी रिटर्न
निवेशकों के लिए राहत की बात ये है कि ब्रोकरेज हाउसेज अब पेटीएम के शेयर में निवेश की सलाह दे रहे हैं. Dolat Capital ने 1400 रुपये के लक्ष्य के साथ पेटीएम के शेयर खरीदने की सलाह दी है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़े

IndiGo Sweet 16 Anniversary Sale: सस्ते में भरें उड़ान, इंडिगो का जबरदस्त ऑफर, चेक करें रुट्स और फेयर

Edible Price Cut Update: महंगे खाने के तेल से राहत संभव, एडिबल ऑयल एसोसिएशन को सरकार दे सकती है दाम घटाने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget