एक्सप्लोरर

Paytm: पेटीएम को मिली खुशखबरी, आएगा विदेशी निवेश, फिर से जिंदा होंगी पेमेंट सर्विसेज

Paytm Payment Services: पेटीएम को चीन से निवेश लाने की प्राथमिक मंजूरी मिल गई है. कंपनी लगभग ढाई साल से इसके लिए प्रयास कर रही थी.

Paytm Payment Services: संकट से जूझ रही फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) को बहुत दिनों बाद खुशखबरी मिली है. पेटीएम को सरकार की एक समिति से चीन से 50 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट लेने की मंजूरी मिल गई है. यह इनवेस्टमेंट पेटीएम पेमेंट सर्विसेज (Paytm Payment Services) में आएगा. हालांकि, पेटीएम को अभी इस निवेश के लिए वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) से भी मंजूरी लेनी होगी. 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन से बिजनेस को हुआ है नुकसान 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर आरबीआई (RBI) का प्रतिबंध लगने के बाद से पेटीएम के कारोबार को बड़ा नुकसान हुआ है. पेमेंट्स बैंक पर नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई हुई थी. इसके बाद पेटीएम का स्टॉक बुरी तरह से नीचे गया था. हाल ही में कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने कहा था कि पेटीएम उनकी वह होनहार बेटी है, जिसका एक्सीडेंट हो चुका है. अब उसकी योजना है कि वह पेटीएम पेमेंट सर्विसेज को आगे बढ़ाकर अपना खोया हुआ रुतबा हासिल करे. बिजनेस स्टैंडर्ड ने मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से दाखिल रिपोर्ट में बताया कि पेटीएम के बिजनेस के लिए यह सब्सिडियरी पेटीएम पेमेंट सर्विसेज अब बेहद जरूरी हो चुकी है. 

एंट ग्रुप की पेटीएम में हिस्सेदारी पर जताया था एतराज 

इससे पहले सरकारी समिति ने चीन के एंट ग्रुप (Ant Group) की पेटीएम में 9.88 फीसदी हिस्सेदारी पर एतराज जताया था. भारत सरकार ने साल 2020 में चीन के साथ हुए सीमा विवाद के चलते चीनी बिजनेसमैन की स्क्रूटनी बढ़ा दी है. पेटीएम इस मंजूरी के लिए लगभग ढाई साल से इंतजार कर रही थी. वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस लेने की कोशिश करेगी. 

पेटीएम ने कहा कुछ होने पर एक्सचेंज को सूचित कर देंगे 

इस मामले को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसके अलावा समिति में शामिल विदेश, गृह, वित्त और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है. पेटीएम प्रवक्ता ने कहा कि वह मार्केट में लगाई जा रही अटकलों पर फिलहाल कुछ नहीं कहना चाहते. हम सेबी (SEBI) के नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़ेंगे. कोई जरूरी जानकारी होने पर हम रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए सभी एक्सचेंज को सूचित कर देंगे.

ये भी पढ़ें 

Mukesh Ambani: रिलायंस रिटेल मचाने वाली है मार्केट में हलचल, डेकाथलॉन को टक्कर देंगे मुकेश अंबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Deal: बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
'केस खत्म करने के बदले नहीं हुई कोई डील', गौतम अडानी ने अमेरिकी कोर्ट में सभी आरोपों को किया खारिज
'केस खत्म करने के बदले नहीं हुई कोई डील', गौतम अडानी ने अमेरिकी कोर्ट में सभी आरोपों को किया खारिज
Moldy Juice: फफूंदी वाला जूस पीने से टूटा व्रत, कोर्ट ने डाबर पर ठोक दिया 70000 का जुर्माना, पढ़ें मामला
फफूंदी वाला जूस पीने से टूटा व्रत, कोर्ट ने डाबर पर ठोक दिया 70000 का जुर्माना, पढ़ें मामला

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget