एक्सप्लोरर

पेटीएम पर मिलेगी पूरे देश में FREE गोल्ड लॉकर सुविधा

सोने में निवेश देश में हमेशा से बेहद पॉपुलर रहा है लेकिन इसे घर में रखने पर सुरक्षा से जुड़ी चिंता लोगों को सताती रहती है. इसके समाधान के लिए पेटीएम ने पेटीएम गोल्ड लांच किया है जो अब पूरे भारत में उपलब्ध है.

नई दिल्लीः सोने में निवेश देश में हमेशा से बेहद पॉपुलर रहा है लेकिन इसे घर में रखने पर सुरक्षा से जुड़ी चिंता लोगों को सताती रहती है. इसके समाधान के लिए पेटीएम ने पेटीएम गोल्ड लांच किया है जो अब पूरे भारत में उपलब्ध है.

क्या है पेटीएम गोल्ड लॉकर सुविधा पेटीएम गोल्ड को एमएमटीसी-पीएएमपी से भी खरीदा जा सकता है. किसी भी वक्त, किसी भी जगह से और वह भी महज 1 रुपये में भी. इसे एमएमटीसी-पीएएमपी के फ्री और 100 फीसदी बीमित सुरक्षित लॉकर्स में रखा जा सकता है. यदि सोने को लॉकर्स में रखा जाता है तो उसके लिए भारी-भरकम फीस चुकानी होती है. लेकिन पेटीएम गोल्ड के ग्राहकों को इसके लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ती. ग्राहक कीमतों के अपडेट्स देख सकते हैं और उनके पास यह ऑप्शन भी है कि वे एमएमटीसी-पीएएमपी को अपना जमा किया हुआ सोना ऑनलाइन बेच सकते हैं.

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि शुद्धता, सुरक्षा, रखरखाव के ज्यादा खर्च और लॉकर्स के लिए लंबी वेटिंग अवधि से जुड़ी चिंताओं की वजह से ज्यादा से ज्यादा ग्राहक अब पेटीएम गोल्ड की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. यह प्रोडक्ट एमएमटीसी-पीएएमपी की ओर से उपलब्ध कराया जाता है. पेटीएम गोल्ड भारत के पसंदीदा वेल्थ मैनेजमेंट ऐसेट को किफायती बना रहा है.

2 महीने में हजारों भारतीयों ने किया निवेश कंपनी ने कहा कि योजना शुरू होने के दो महीने के भीतर ही पेटीएम गोल्ड हजारों भारतीयों के लिए बचत का एक साधन बन चुका है. इसे देखते हुए कंपनी ने इसे देश भर में लांच कर दिया है. इससे हर व्यक्ति अपनी बचत का एक हिस्सा पेटीएम गोल्ड में निवेश कर सकेगा, फिर चाहे वह किसी भी आयु और आय वर्ग का क्यों ना हो. पेटीएम गोल्ड में निवेश कर हो रही है बचत पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा हेगड़े ने कहा, "ऑफलाइन सोना खरीदने में बनवाई शुल्क समेत अन्य चीजों पर अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ता है. इतना ही नहीं, न्यूनतम मात्रा खरीदने की शर्त भी होती है. इस वजह से कई आय वर्ग के लोग सोना कभी खरीद ही नहीं पाते. हमारा उत्पाद किफायती है और सुविधाजनक भी. आज विभिन्न आय वर्गो के परिवार पेटीएम गोल्ड में निवेश कर बचत कर रहे हैं. हम सर्विस योग्य पिनकोड्स की संख्या को विस्तार देकर भारत के ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें अपने भविष्य के लिए पेटीएम गोल्ड को बचत के तौर पर अपनाने में मदद कर रहे हैं." सोना खरीदने के तरीकों में बदलाव की ओर बड़ा कदम एमएमटीसी-पीएएमपी में स्ट्रेटेजी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के प्रमुख अर्जुन रायचौधरी ने कहा, "पेटीएम गोल्ड का उद्देश्य वास्तविक फाइनेंशियल इन्कलूजन का है, जहां हरेक भारतीय सरल और पारदर्शी तरीके से अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाला सोना खरीद सकता है. फिर चाहे वह उस पर कितना भी खर्च कर रहा हो. यह भारतीय कंज्यूमर्स के सोना खरीदने के तरीकों में बदलाव की ओर एक कदम है.

ये भी हैं आपके लिए काम की खबरें

  एयर इंडिया में सिर्फ वेज खाने को बढ़ावा सरकार दे रही है? जानें क्यों बढ़ रहा है विवाद GOOD NEWS: खुदरा महंगाई दर 18 साल के सबसे निचले स्तर पर, जून में घटकर 1.54% नोटबंदी के बाद कितने पुराने नोट वापस? RBI गवर्नर ने दिया ये जवाब ! पुराने मोबाइल-क्रेडिट कार्ड बिल पर सर्विस टैक्स ही लगेगा, जीएसटी नहीं Economy के लिए बुरी खबरः मई में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन घटकर 1.7 फीसदी हुआ दलाल स्ट्रीट में छाई हरियालीः सेंसेक्स-निफ्टी फिर ऑलटाइम हाई पर बंद रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं तो जानें GST के ये 5 फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget