एक्सप्लोरर

Passive Funds: पैसिव फंड का एक्टिव रिटर्न, पिछले वित्त वर्ष में हुई 35 फीसदी की औसत कमाई

Mutual Fund Return: रिटर्न देने के मामले में बेंचमार्क को मात देकर पैसिव फंड निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं. खास तौर पर बाजार में नया उतरने वाले लोग इन्हें पसंद करते हैं...

पैसिव म्यूचुअल फंड में निवेश लगातार बढ़ रहा है. बाजार में उतरने वाले नए निवेशक खास तौर पर युवा इस तरह के फंड को ज्यादा पसंद करते हैं. इसकी मुख्य वजह पैसिव फंड का अच्छा रिटर्न है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान भी ऐसे म्यूचुअल फंड रिटर्न देने में आगे रहे हैं.

शानदार रिटर्न से एयूएम में विस्तार

आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2024 में पैसिव फंड ने लगभग 35 फीसदी का औसत रिटर्न दिया. यही कारण है कि पैसिव फंड के मैनेजमेंट के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) पिछले एक साल में 5.07 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 6.95 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं. हालिया सालों के दौरान छोटे शहरों और कस्बों (टियर 2) से पैसिव फंड के निवेशकों की संख्या में ज्यादा वृद्धि हुई है.

कैसे काम करते हैं पैसिव फंड?

पैसिव फंड एक बेंचमार्क इंडेक्स को ट्रैक करते हैं और उसके परफॉरमेंस की नकल करने की कोशिश करते हैं. पैसिवली मैनेज किए जाने वाले फंड में पैसिव इंडेक्स फंड और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड में निवेश करने वाले फंड ऑफ फंड शामिल होते हैं. ये फंड एक बेंचमार्क का पालन करते हैं और बेंचमार्क के साथ मिलकर रिटर्न देने का टारगेट रखते हैं. पैसिव फंड को युवाओं के लिए एक बेहतर एंट्री पॉइंट माना जाता है, जो सक्रिय रूप से चुनने के बजाय मार्केट फ्लो के साथ चलना पसंद करते हैं.

क्यों लोकप्रिय हो रहा पैसिव निवेश?

श्री हरि फाइनेंशियल सर्विसेज के संजय पटेल  कहते हैं- पैसिव इन्वेस्टमेंट एक निवेशक को दोहरा लाभ उठाने का मौका देता है. पहला लाभ कि यह कुछ फैक्टर्स के आधार पर सही स्टॉक चुनता है और दूसरा, यह उन्हें इंडेक्स फंड फॉर्मैट में रखता है. इस प्रकार के स्मार्ट बीटा सूचकांकों में निवेश काफी लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि निवेशकों को कम लागत का लाभ मिल रहा है.

इस तरह दी बेंचमार्क को मात

पैसिव फंड की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, म्यूचुअल फंड हाउस ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न देने के लिए निफ्टी 50 इंडेक्स को अब अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया है. निप्पॉन इंडिया निफ्टी 50 वैल्यू 20 इंडेक्स फंड इसका एक उदाहरण है. इस फंड को निफ्टी 50 इंडेक्स का हिस्सा बनने वाली वैल्यू कंपनियों के डायवर्स पोर्टफोलियो के व्यवहार और परफॉरमेंस को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है. इसमें एनएसई पर लिस्टेड 20 सबसे अधिक लिक्विड वैल्यू ब्लू चिप कंपनियां शामिल हैं. इस फंड ने बीते वित्त वर्ष में 34.26 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने समान अवधि में 26.27 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: बीमा के बिजनेस में नहीं उतरेगी पेटीएम, इरडा से मंजूर हुआ नया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget