एक्सप्लोरर

कंगाल पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर के निवासी लगातार डाल रहे पैसा, अरबों के निवेश की खबर

Investment In Pakistan: पड़ोसी देश कंगाल पाकिस्तान में भारत के जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के पैसा डालने की खबर है. ये रिपोर्ट चिंता का सबब हो सकती है क्योंकि लोगों के पैसे की सुरक्षा की गारंटी नहीं है.

Investment In Pakistan: समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू और कश्मीर के निवासियों का हाल के समय में पड़ोसी देश पाकिस्तान के कुछ शहरों में तेजी से निवेश बढ़ रहा है. जैसा कि काफी समय से जानकारी है कि पाकिस्तान की आर्थिक हालत बेहद खस्ता है और ये देश कंगाली की कगार पर खड़ा है. ऐसे मे ये रिपोर्ट आना कि जम्मू और कश्मीर के निवासियों ने पाकिस्तान के शहरों जैसे इस्लामाबाद, लाहौर, कराची और अन्य शहरों में भी अरबों का निवेश किया है, चिंता का सबब हो सकती है. दरअसल पाकिस्तान के मीडिया सियासत डेली ने इस खबर को छापा है.

कहां की है ये रिपोर्ट

सियासत डेली की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि पाकिस्तान में इस समय काफी सारे स्कैम हो रहे हैं और इसके चलते निवेशक अपना पैसा खो ही रहे हैं क्योंकि वहां माफिया काफी ताकतवर हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के कुछ महीनों में संगठित ग्रुप्स ने दर्जनों कश्मीरियों की हत्या कर दी है लेकिन ना तो पाकिस्तानी अधिकारियों, ना गिलगित-बाल्टिस्तान और पाक अधिकारियों ने इस बात का कुछ संज्ञान लिया है और ना ही इन अपराधों पर लगाम लगाने की कोशिश की है. हालांकि कल ही एक पाकिस्तानी विशेषज्ञ ने इस बात पर जोर दिया है कि कम उत्पादकता, निचली आर्थिक ग्रोथ और कमजोर पब्लिक हेल्थ सर्विसेज के चलते पाक नागरिकों को लंबे समय तक इस तरह की दिक्कतों को झेलना पड़ेगा और उनके लिए ये मुद्दे ज्यादा बड़े हैं ना कि ये बात की मौजूदा संघर्षों में कौन जीतता है.

पाकिस्तान की आर्थिक हालत खस्ताहाल

जैसा कि ये बात सबको पता है कि पाकिस्तान की आर्थिक हालत और वित्तीय तस्वीर दोनों बहुत खराब हैं. ये पड़ोसी देश कंगाली की कगार पर खड़ा है और मार्च 2023 में इसकी महंगाई दर उछलकर 35 फीसदी पर आ गई थी. इसके अलावा वहां पब्लिक सब्सिडी वापस ली जा रही हैं और हर चीज के महंगे टैरिफ के साथ-साथ पाकिस्तानी रुपये की लगातार गिरती कीमत भी इसके लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के 1.1 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को सुरक्षित रखने की कवायद में पाक सरकार इन सब हथकंडो को अपना रही है. 

पाकिस्तान के वित्तीय आंकड़े बेहद खराब

पाकिस्तान में खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर 47 फीसदी तक जा पहुंची है और यहां तक कि पाकिस्तान के अमीर और धनाढ्य घराने भी अपने जीने के तरीकों को बदलने पर मजबूर हो गए हैं क्योंकि उन्हें भी लगातार बढ़ती कीमतों के मोर्चे पर लड़ाई लड़नी है. पाकिस्तान को उम्मीद है कि इस चालू वित्त वर्ष के दौरान उसकी आर्थिक विकास दर (जीडीपी) 2 फीसदी की दर से विकास हासिल करेगी. हालांकि हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान के ग्रोथ रेट की उम्मीद को 2 फीसदी से घटाकर 0.4 फीसदी कर दिया था.  

ये भी पढ़ें

Wheat Procurement: गेहूं की इस साल खरीदारी रहेगी बंपर, अभी तक का आंकड़ा ही बेहद शानदार, जानें क्या है उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget