एक्सप्लोरर

OYO Survey: वैलेंटाइन डे पर छुट्टियां बिताने के लिए ये जगह है इंडियंस की पसंद, विदेश में पेरिस सबका चहेता स्थल

OYO Survey: ओयो ने वैलेंटाइन डे पर छुट्टी बिताने के लिए लोगों की पसंदीदा जगह जानने के लिए ग्लोबल सर्वे कराया है और इसमें भारतीयों की पसंद ये डेस्टिनेशन है.

OYO Survey on Tourist Place: दो साल से कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारतीय अब अपनी छुट्टियां बिताने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाना चाहते हैं. यही वजह है कि करीब एक-तिहाई लोगों ने इस साल ‘वैलेंटाइन डे’ पर अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा के लिए पहले ही तैयारी कर ली है. होटल कमरों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओयो के एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है.

OYO ने किया ग्लोबल सर्वे
ओयो के वैश्विक वैलेंटाइन डे उपभोक्ता इंडेक्स ‘लेट लव इन विद ट्रैवल-2022’ में करीब 62 फीसदी भारतीयों ने कहा कि इस बार वे अपने जीवनसाथी के साथ किसी नजदीकी गंतव्य पर छुट्टियां बिताने जाना चाहेंगे. सर्वे में कहा गया है कि पति-पत्नी के बीच यात्रा के दौरान जुड़ाव बढ़ता है. तीन में दो लोगों ने कहा कि वे आज यानी महमारी से पहले की तुलना में अपने साथी के सथ छुट्टी बिताना अधिक पसंद करेंगे. आज भारतीय अपनी छुट्टियों को ऐसे ही जाया नहीं जाने देना चाहते.

ग्लोबल सर्वे में भारत-अमेरिका, ब्रिटेन भी शामिल
यह सर्वे फरवरी के दौरान भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, इंडोनेशिया और जर्मनी में किया गया. इसमें करीब 2,000 लोगों के विचार लिए गए. सर्वे में कहा गया है कि वैलेंटाइटन डे पर छुट्टी बिताने के लिए भारतीय यात्रियों का पसंदीदा स्थान गोवा के बीच हैं. उसके बाद पहाड़ों यानी मनाली का नंबर आता है.

सर्वे में लोगों की रही अल-ृअलग राय
सर्वे में शामिल 38 फीसदी लोगों ने कहा कि वे एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने के लिए यात्रा पर जाने और अपने अनुभवों को साझा करना पसंद करते हैं. वहीं 26 फीसदी का कहना था कि वे कामकाज के बीच कुछ आराम के लिए अवकाश चाहते हैं. 25 फीसदी ने कहा कि वे किसी नए स्थान और संस्कृति को देखना चाहते हैं. वहीं 84 फीसदी लोगों ने कहा कि यात्रा से जीवनसाथी के साथ आपसी संबंध और मजबूत होते हैं. सर्वे में शामिल ज्यादातर भारतीयों के लिए ‘प्रेम’ की दृष्टि से पसंदीदा गंतव्य पेरिस रहा. उसके बाद गोवा और कोलकाता का स्थान आता है.

वैलेंटाइन डे पर छुट्टियां बिताने के लिए ये है पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस
जहां तक वैलेंटाइन डे पर छुट्टियां बिताने की बात है, तो 28 फीसदी भारतीयों ने पेरिस को और इतनी ही संख्या में लोगों ने मालदीव को अपना पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय गंतव्य बताया. स्विट्जरलैंड तीसरे स्थान पर रहा.

ये भी पढ़ें

LIC Policy: जानना चाहते हैं एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस तो करें ये काम, घर बैठे मिलेगा अपडेट

Air India News: एयर इंडिया की फ्लाइट में हो दिक्कत तो नहीं कैंसिल होगी फ्लाइट, इस एयरलाइंस की सेवा भी ले पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget