एक्सप्लोरर

क्या दिवालिया हो चुकी है OYO कंपनी? सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, जानें पूरा मामला

ओयो रूम देश और विदेश में होटल रूम उपलब्ध करवाती है. ओयो के जरिए ऑनलाइन होटल रूम बुक किए जा सकते हैं. हालांकि अब ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया कि ओयो कंपनी दिवालिया हो चुकी है.

नई दिल्ली: ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि किराये पर होटल रूम उपलब्ध करवाने वाली कंपनी ओयो (OYO Rooms) ने दिवालिया के लिए आवेदन किया है. हालांकि इन खबरों का खुद कंपनी के सीईओ ने ही खंडन कर दिया है और उन्होंने मामला कुछ और ही करार दिया है.

ओयो रूम देश और विदेश में होटल रूम उपलब्ध करवाती है. ओयो के जरिए ऑनलाइन होटल रूम बुक किए जा सकते हैं. हालांकि अब ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया कि ओयो कंपनी दिवालिया हो चुकी है. हालांकि ऐसी खबरों को ओयो रूम्स के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ने खारिज कर दिया है.

रितेश अग्रवाल ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी खबरें हैं कि ओयो ने दिवालिया के लिए आवेदन किया है. यह सच नहीं है. दरअसल, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने ओयो ग्रुप की एक सब्सिडियरी के खिलाफ कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी प्रोसिडिंग को मंजूरी दी है. यह 16 लाख रुपये के बकाये को लेकर फाइल की गई ऐप्लीकेशन पर बेस्ड है.

बता दें कि NCLT ने ओयो ग्रुप की सब्सिडियरी ओयो होटल्स एंड होम्स प्राइवेट लिमिटेड (OHHPL) के खिलाफ कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी प्रोसिडिंग को मंजूरी दी है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के आदेश में कहा गया कि OHHPL के क्रिएटर्स को इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को 15 अप्रैल से पहले अपने क्लेम सौंपने को कहा गया है.

मामले को दी चुनौती

वहीं इस आदेश की एक कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी के दिवालिया होने की अफवाहें पैदा हुईं. इस मामले पर रितेश अग्रवाल ने कहा है कि ओयो की ओर से पहले ही ये भुगतान कर दिया गया है. वहीं अब इस आदेश के खिलाफ ओयो एनसीएलएटी पहुंच चुका है और मामले को चुनौती दी है.

यह भी पढ़ें: 2020 में सबसे ज्यादा भारत में बुक किए गए होटल, ओयो की सालाना रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget