एक्सप्लोरर

Onion Price Hike: नहीं थम रहे प्याज के बढ़ते दाम, दिल्ली में 80 रुपये किलो पहुंचा भाव; जानें सरकार का प्लान  

Onion Price Hike: दिल्ली एनसीआर में प्याज की कीमत तेजी से बढ़ रही है. यहां दो दिनों में ही 10 से 12 रुपये किलो प्याज के दाम बढ़ चुके हैं. 

दिवाली जैसे-जैसे नजदीक आने लगी है, प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. दिल्ली समेत देश के कई ​शहरों में प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली के रिटेल मार्केट में प्याज की कीमत बढ़कर 65 से 80 रुपये किलो हो गई है. वहीं मदर डेयरी, जिसके दिल्ली-एनसीआर में 400 के करीब सफल स्टोर हैं. यहां खुदरा में प्याज 67 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. 

वहीं ई कॉमर्स पोर्टल बिग बॉस्केट 67 रुपये प्रति किलो और ओटिपी 70 रुपये किलो पर प्याज ​बेच रहा है. वहीं लोकल वेंडर 80 रुपये किलो पर प्याज की सप्लाई कर रहे हैं. एवरेज देखें तो दिल्ली में खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 65 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.  

​दो दिनों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी 

मदर डेयरी के सफल स्टोर पर खुले में बुधवार को प्याज 54-56 रुपये प्रति किलो बिक रहा था और सिर्फ दो दिन में प्याज की कीमत 67 रुपये प्रति किलो टच कर चुका है. यानी कि दो दिनों में ही प्रति किलो 11 से 12 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक, शनिवार को प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 45 रुपये प्रति किलो है, लेकिन अधिकतम कीमत 80 रुपये प्रति किलो है. दिल्ली में औसत कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम है.

क्यों बढ़ रहे प्याज के दाम 

प्याज की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के पीछे की वजह कहा जा रहा है कि बाजार में प्याज की आपूर्ति कम हो रही है. वहीं त्योहारों से पहले प्याज की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में प्याज की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है. पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि इस खरीफ फसलों की देरी के कारण प्याज के उत्पादन में देरी हुई है और आवक कम हुआ है.

गौरतलब है कि रिटेल प्राइस में बढ़ोतरी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शुक्रवार को रिटेल मार्केट में 25 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बफर प्याज की बिक्री बढ़ाने का फैसला किया है. 

25 रुपये किलो बिक रहा प्याज 

बता दें कि अगस्त के मध्य में 22 राज्यों में कई स्थानों पर करीब 1.7 लाख टन प्याज बफर किया गया था. अब रिटेल मार्केट में इसे उतारा जा रहा है. बफर प्याज को दो सहकारी निकायों एनसीसीएफ और एनएएफईडी आउटलेट और वाहनों के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जा रहा है. दिल्ली में भी बफर प्याज इसी दर पर बेचा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें 

MS Dhoni Trading: धोनी को ये भी आता है! आप्शंस ट्रेडिंग पर ज्ञान से सब हो गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget