एक्सप्लोरर

ONGC बनी दूसरे सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी, नेट प्रॉफिट 258 फीसदी बढ़ा

ONGC: ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने बीते वित्त वर्ष (2021-22) में करीब 40,306 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ कमाया है.

ONGC Profit: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने बीते वित्त वर्ष (2021-22) में करीब 40,306 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ कमाया है. कच्चे तेल के प्रोडक्शन पर ऊंची कीमत मिलने की वजह से ओएनजीसी को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है. अब रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बाद ओएनजीसी (ONGC) देश की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है.

258 फीसदी बढ़ा लाभ
ओएनजीसी ने एक बयान में कहा है कि बीते वित्त वर्ष में उसका शुद्ध लाभ 258 फीसदी के उछाल के साथ 40,305.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इससे पिछले वित्त वर्ष (2020-21) में कंपनी ने 11,246.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. वित्त वर्ष के दौरान कंपनी को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल के उत्पादन और बिक्री पर 76.62 डॉलर मिले हैं. वहीं, पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल के उत्पादन पर 42.78 डॉलर मिले थे.

14 साल के रिकॉर्ड पर पहुंचा कच्चा तेल
बता दें यह ONGC को कच्चे तेल के उत्पादन पर मिलने वाला सबसे ऊंचा दाम है. रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद 2021 के आखिर में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल आया और यह करीब 14 साल के उच्चस्तर 139 डॉलर प्रत बैरल पर पहुंच गए.

2008 में भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे दाम
साल 2008 में भी कच्चे तेल के दाम 147 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय ओएनजीसी को पेट्रोलियम उत्पादों की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों को सब्सिडी उपलब्ध करानी पड़ी थी जिसकी वजह से उसकी प्राप्ति कम रही थी. अब ओएनजीसी को अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से ही प्राप्ति हो रही है क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलयम कंपनियां भी पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के दाम वैश्विक दरों के हिसाब से तय करती हैं.

कितना रहा कंपनी का शुद्ध लाभ?
ओएनजीसी को बीते वित्त वर्ष में गैस के लिए 2.35 डॉलर प्रति इकाई का दाम मिला. वहीं, 2021-22 में उसे गैस के लिए प्रति इकाई 2.09 डॉलर की कीमत मिली थी. इस साल अप्रैल में गैस के दाम बढ़कर 6.1 डॉलर प्रति इकाई पर पहुंच गए हैं. इसका प्रभाव कंपनी के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों में देखने को मिलेगा. बीते वित्त वर्ष में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 49,294.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इससे पिछले वित्त वर्ष में ओएनजीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ 21,360.25 करोड़ रुपये रहा था. 

मुनाफे के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंची ONGC
ओएनजीसी का एकल और एकीकृत शुद्ध लाभ दोनों ही घरेलू कंपनियों के मुनाफे के मामले में दूसरे नंबर पर है. इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीते वित्त वर्ष में 67,845 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था. वित्त वर्ष के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी 7,92,756 करोड़ रुपये रही थी.

टाटा स्टील को भी छोड़ा पीछे
इस तरह ओएनजीसी ने मुनाफे के मामले में टाटा स्टील को पीछे छोड़ दिया है. टाटा स्टील का बीते वित्त वर्ष का एकल शुद्ध लाभ 33,011.18 करोड़ रुपये और एकीकृत शुद्ध लाभ 41,749.32 करोड़ रुपये रहा है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 38,449 करोड़ रुपये के एकीकृत शुद्ध लाभ के साथ चौथे और भारतीय स्टेट बैंक 31,676 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के साथ पांचवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें:
E-Shram Portal पर आपने भी कराया है रजिस्ट्रेशन तो सरकार ने दी बड़ी जानकारी, जानें कितनी हो रही श्रमिकों की कमाई?

PM Kisan: बड़ी खबर! 3 दिन बाद करोड़ों किसानों के खाते में आएगा पैसा, पीएम मोदी क्रेडिट करेंगे 11वीं किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget