एक्सप्लोरर

Ola Electric से बाहर निकाले जाएंगे 1,000 से अधिक लोग! 5 महीने में दूसरी बार हो रही छंटनी

Ola Electric: ओला ने अपने कई वेयरहाउस बंद कर दिए हैं. कंपनी ने अपने 4,000 रिटेल स्टोर्स के जरिए गाड़ियों की लिस्ट, स्पेयर पार्ट्स, एक्सेसरीज और लास्ट मील डिलीवरी को मेंटेन करने का फैसला लिया है.

Ola Electric: इलेक्ट्रिक स्‍कूटर बनाने वाली कंपनी ओला में एक बार फिर से कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है. इस बार करीब 1,000 लोगों को कंपनी से बाहर निकाला जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले नवंबर 2024 में करीब 500 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी. जबकि इस बार छंटनी पर कोई कमेंट किए बिना कंपनी ने बस इस बात का संकेत दिया कि यह फ्रंट-एंड ऑपरेशंस को पुनर्गठित और स्वचालित किए जाने का परिणाम है. 

5 महीने के भीतर दूसरी बार छंटनी

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के स्पोक्सपर्सन ने कहा, ''हमने अपने फ्रंट-एंड ऑपरेशंस को पुनर्गठित और स्वचालित किया है, जिससे मार्जिन में सुधार हुआ है, लागत कम हुआ है और ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिला है. जबकि बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए गैर-जरूरी रोल खत्म किए गए हैं.'' पांच महीने के भीतर कंपनी में छंटनी का दूसरा दौर एक ऐसे समय में शुरू होने जा रहा है, जब ओला इलेक्ट्रिक ने EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) मार्जिन को लगभग 10 परसेंट तक बढ़ाने के लिए रणनीतिक कदम उठाए हैं, साथ ही इन्वेंट्री मैनेजमेंट और ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधा में सुधार किया है. 

कंपनी को इतने करोड़ का हुआ नुकसान

31 दिसंबर, 2024 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में कंपनी ने 564 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जबकि पिछले साल की समान तिमाही को कंपनी को 376 करोड़ का नुकसान हुआ था. तीसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन से आय 1,045 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 1,296 करोड़ रुपये थी. बता दें कि जुलाई 2023 और अगस्त 2024 के बीच  राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (CCPA) में ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ 10,644 शिकायतें मिलने के बाद जांच का आदेश दिया गया था. कंपनी का कहना है कि उसने 99.1 परसेंट शिकायतों को रीसॉल्व कर दिया है. 

ये भी पढ़ें:

India Manufacturing PMI: फरवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ रेट 14 महीने के निचले स्तर पर, आखिर क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget