एक्सप्लोरर

Ola Electric Mobility: ओला इलेक्ट्रिक की बढ़ी मुश्किलें, कंपनी नहीं कर सकी PLI टारगेट को पूरा, IFCI ने उठाये सवाल

Ola Electric Mobility Share: ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक अपने निचले स्तर 53.62 रुपये पर 4 मार्च के सेशन में जा गिरा. स्टॉक अपने लाइफटाइम हाई से 66 फीसदी नीचे आ गया है. 

Ola Electric Mobility: इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. कंपनी को घटते टूव्हीलर सेल्स का सामना करना पड़ रहा है. तो अब कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेल टेक्नोलॉजीज को एडवांस केमिस्ट्री सेल (Advanced Chemistry Cell ) के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (Production Linked Incentive Scheme)  में  पीएलआई एसीसी (“PLI ACC”) के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने से चूक को लेकर आईएफसीआई लिमिटेड से पत्र मिला है. कंपनी पीएलआई-एसीसी योजना के तहत तय उत्पादन और निवेश संबंधी मानदंडों को पूरा नहीं कर सकी है. 

ओला इलेक्ट्रिक ने शेयर बाजार को रेगुलेटरी फाइलिंग के तहत दी गई जानकारी में बताया कि हमें 28 जुलाई, 2022 के कार्यक्रम समझौते की अनुसूची एम के अनुसार लक्ष्य (माइलस्टोन-1) पूरा नहीं कर पाने के लिए आईएफसीआई लि. से एक पत्र मिला है. कंपनी इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जुड़ी हुई है और उचित प्रतिक्रिया दाखिल करने की प्रक्रिया में है. 

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेल टेक्नोलॉजीज ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय के साथ एक समझौता किया था. योजना के तहत आईएफसीआई लि. को पीएलआई एसीसी योजना के लिए परियोजना प्रबंधन एजेंसी नियुक्त किया गया था. 

इस बारे में पूछे जाने पर ओला के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने मार्च, 2024 में अपनी गीगा फैक्ट्री में परीक्षण उत्पादन शुरू किया और मई, 2024 में हमारे लिथियम-आयन सेल के लिए सफलतापूर्वक बीआईएस प्रमाण पत्र प्राप्त किया है. हमने पहले ही वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही से अपने सेल के वाणज्यिक उत्पादन शुरू होने की घोषणा कर दी है और हम निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए योजना के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं.’’प्रवक्ता ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक सरकार की पीएलआई एसीसी योजना के तहत भारत में वाणिज्यिक रूप से लिथियम-आयन सेल का विनिर्माण करने वाली पहली कंपनी होगी. 

शेयर बाजार में भी ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक अपने निचले स्तर 53.62 रुपये पर 4 मार्च के सेशन में जा गिरा. स्टॉक अपने लाइफटाइम हाई से 66 फीसदी और आईपीओ में इश्यू प्राइस 76 रुपये से करीब 30 फीसदी नीचे आ गया है. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group: अडानी समूह के लिए राहत की खबर, सीसीआई ने 8100 करोड़ में ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget