एक्सप्लोरर

Nykaa: बनना चाहते हैं फाल्गुनी नायर तो आज से ही शुरू कर दीजिए प्लानिंग, ये होनी चाहिए रणनीति

Nykaa: IPO के जरिए अरबों की कंपनी बनने वाली और निवेशकों को बंपर मुनाफा देने वाली ब्यूटी ई-कॉमर्स कंपनी Nykaa की फाल्गुनी नायर का जीवन काफी दिलचस्प रहा है. आप भी उनकी जिंदगी से सीख सकते हैं ये बातें.

Nykaa: ब्यूटी ई-कॉमर्स कंपनी Nykaa की सीईओ और फाउंडर फाल्गुनी नायर हाल ही में सबसे अमीर सेल्फ मेड वुमेन बिलीनेयर क्लब में शामिल हुई हैं. ये चमत्कार उनकी कंपनी के शेयर मार्केट पर लिस्ट होने के बाद उसे मिले शानदार रिस्पॉन्स के चलते हुआ है. नायर अब ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स में छह और भारतीय महिला अरबपतियों के साथ शामिल कर ली गई हैं.

फाल्गुनी की उम्र अभी 58 साल है और उनके पास Nykaa के करीब आधे शेयर मौजूद हैं. नायर ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी की लिस्टिंग से पहले कहा था कि उन्होंने बिना किसी अनुभव के 50 साल की उम्र में Nykaa की शुरुआत की थी. उनका सपना था कि Nykaa का सफर, हर एक व्यक्ति को अपनी जिंदगी की नायका या नायिका बनने के लिए प्रेरित करे. ऐसी कई बातें हैं, जिन्हें निवेशक फाल्गुनी नायर की जिंदगी से सीख सकते हैं.

योजना जरूर तैयार रखें

एक निवेशक को हमेशा पहले एक प्लान को तैयार रखना चाहिए. फाल्गुनी नायर ने खुद पर एक डेडलाइन लगाई थी, कि वे 50 साल की होने तक खुद का कुछ शुरू करेंगी और फिर Nykaa का जन्म हुआ. उन्होंने जीवन में सोच-समझकर फैसले लिए, जैसे बिजनेस स्कूल में पढ़ाई करना, एक कंपनी में 19 साल का समय बिताना जहां उनका बेहतरीन करियर रहा और फिर ऐसे क्षेत्र को चुनना, जिसके बारे में भारत में ज्यादा जाना समझा नहीं गया है. मतलब साफ है एक निवेशक को भी कैसा भी निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च कर लेनी चाहिए.

सुनें सबकी करें अपने दिल की

अपनी कंपनी के लॉन्च होने के बाद, फाल्गुनी नायर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे उम्मीद करती हैं कि उनकी तरह ज्यादा औरतें खुद के लिए सपना देखें. Nykaa कंपनी 2012 में आई, जब सभी लोग मेकअप खरीदने के लिए आसपास की दुकानों पर जाते थे. उन्होंने इस ट्रेंड को तोड़ने की हिम्मत की और सालों बाद Nykaa अपने प्लेटफॉर्म पर 300 से ज्यादा ब्रांड्स के तीन लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स की बिक्री करती नजर आ रही हैं.

बड़ा रिस्क को बड़ा रिटर्न

फाल्गुनी नायर ने कोटक कंपनी में 19 साल बिताने के बाद उसे छोड़ने का जोखिम लिया. 50 साल की उम्र पर पहुंचने के कुछ महीनों पहले, उन्होंने ऐसे स्टार्टअप को लॉन्च करने का जोखिम उठाया, जिसके बारे में कभी भी भारत में सोचा नहीं गया था. 10 साल पहले, ऑनलाइन ब्यूटी प्लेटफॉर्म बेहद नई चीज थी.

ग्रोथ और मुनाफा ही भगवान

कुछ दिनों पहले, एक इंटरव्यू में नायर ने कहा था कि उनकी ब्यूटी और फैशन कॉमर्स की इंडस्ट्री अपने शुरुआती दौर में है और इसलिए यहां ग्रोथ के लिए बड़ा दायरा मौजूद है और निवेशकों को भी लगता है कि सेल बढ़ने के साथ मुनाफा कई गुना ज्यादा बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें

Rakesh Jhunjhunwala: 2 दिन में बिग बुल ने कर डाले 1 लाख करोड़ रुपये के सौदे, जानिए आखिर क्या खरीदा

Multibagger Stock Tips: गुरुवार को आपको इन शेयर्स पर रखनी है नजर, दिखा सकते हैं तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget