एक्सप्लोरर

इनकम टैक्सपेयर्स की संख्या लगातार बढ़ी है: सरकार

हालांकि ये भी तथ्य है कि साल 2015-16 में केवल 1.7 फीसदी भारतीयों ने ही इनकम टैक्स भरा था. पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार 120 करोड़ आबादी में से 3 फीसदी से कुछ ज्यादा लोगों ने ही आयकर रिटर्न फाइल किए हैं

नई दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि पिछले कुछ सालों में व्यक्तिगत आयकर दाताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है और साल 2016-17 में यह बढ़कर 6 करोड़ के पार हो गई. लोकसभा में पी. श्रीनिवास के सवाल के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने यह जानकारी दी.

शुक्ल ने कहा, ‘‘30 सितंबर, 2017 की स्थिति के अनुसार वित्त वर्ष 2013-14 (एसेसमेंट इयर 2014-15) में व्यक्तिगत आयकर दाताओं की संख्या 5.39 करोड़ थी और जो साल 2015-16 (एसेसमेंट इयर 2016-17) में बढ़कर 6.8 करोड़ हो गई.’’ उन्होंने कहा कि एसेसमेंट इयर 2016-17 में कुल 94.9 फीसदी इनकमटैक्स पेयर्स ने आयकर भरा था.

साल 2015-16 में केवल 1.7 फीसदी भारतीयों ने ही इनकम टैक्स भरा

हालांकि ये भी तथ्य है कि साल 2015-16 में केवल 1.7 फीसदी भारतीयों ने ही इनकम टैक्स भरा था. पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार 120 करोड़ आबादी में से 3 फीसदी से कुछ ज्यादा लोगों ने ही आयकर रिटर्न फाइल किए हैं.

केवल दो करोड़ भारतीयों ने निर्धारण वर्ष 2015-16 में आयकर का भुगतान किया. यह संख्या कुल आबादी का महज 1.7 फीसदी है. आयकर विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

विभाग के अनुसार निर्धारण वर्ष 2015-16, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की आय पर आधारित है, में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या बढ़कर 4.07 करोड़ हो गयी है. इससे पहले आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 3.65 करोड़ थी. लेकिन वास्तव में कर का भुगतान केवल 2.06 करोड़ लोगों ने ही किया है. बाकी लोगों ने अपनी आयकर निर्धारण सीमा से कम होने का हवाला दिया है.

इससे पहले निर्धारण वर्ष 2014-15 में 1.91 करोड़ लोगों ने टैक्स का भुगतान किया था जबकि रिटर्न भरने वालों की संख्या 3.65 करोड़ थी.

हालांकि, निर्धारण वर्ष 2015-16 में व्यक्तिगत आयकर भुगतान राशि कम होकर 1.88 लाख करोड़ रुपये रह गई जो 2014-15 में 1.91 लाख करोड़ रुपये थी. पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार 120 करोड़ आबादी में से तीन फीसदी से कुछ ज्यादा लोगों ने ही आयकर रिटर्न फाइल किए हैं. इसमें से 2.01 करोड़ ने कोई इनकम टैक्स का पेमेंट किया वहीं 9,690 ने एक करोड़ रुपये से अधिक टैक्स का भुगतान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Interest Rate: 3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
Petrol: 5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
Cyber Fraud: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget