एक्सप्लोरर

एनपीपीए ने दवाओं की कीमत को लेकर उठाया बड़ा कदम, करोड़ों को होगा फायदा

NPPA revise prices of Drugs: 65 नई दवाओं के फॉर्मुलेशन का रिटेल प्राइस तय करने के साथ ही 13 फॉर्मुलेशन वाली दवाओं की अधिकतम कीमतें निर्धारित की है.

NPPA revise prices of Drugs: दवाओं की कीमतों पर नजर रखने वाले सरकार नियंत्रित राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 65 नई दवाओं के फॉर्मुलेशन का खुदरा मूल्य तय किए जाने की घोषणा कर दी है. साथ ही 13 फॉर्मुलेशन वाली दवाओं की अधिकतम कीमतें निर्धारित की है. इसके अलावा, 2024 के लिए थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में परिवर्तनों के आधार पर आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (NLEM) में दवा की कीमतों में 0.00551 प्रतिशत की वृद्धि के प्रभाव को शामिल करने के लिए सात अन्य दवाओं की अधिकतम कीमतों को संशोधित किया गया.

दवाओं की कीमतों में किया गया बदलाव

12 दिसंबर को हुई एनपीपीए की 128वीं बैठक में फॉर्मूलेशन की कीमतों में संशोधन को लेकर निर्णय लिया गया. एनपीपीए ने टाइप 2 डायिबटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, बैक्टीरियल इंफेक्शन और दर्द निवारक दवाओं के लिए कीमतें तय की है, जबकि जिन अन्य दवाओं की कीमत बढ़ाई गई है उनमें रेबीज, टिटनस और खसरा के टीके शामिल हैं.

FDC कैटेगरी दवाओं की रिटेल प्राइस में संशोधन

दवाओं की कीमतों का निर्धारण या इनमें बदलाव या संशोधन एनपीपीए का एक नियमित कार्य है. एनपीपीए देश में दवाओं और फार्मूलों की कीमतों में संशोधन करने और उन्हें लागू करने का काम करती है. इनका मकसद दवा कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूलने से रोक लगाना है.

एनपीपीए नियंत्रित और अनियंत्रित दोनों दवाओं की कीमतों की निगरानी करता है. हाल ही में एक सरकारी अधिसूचना में, आवश्यक निश्चित खुराक संयोजन दवाओं (एफडीसी) जैसे कि एटोरवास्टेटिन और एजेटीमीब टैबलेट के कॉम्बिनेशन वाली दवा की रिटेल प्राइस तय की गई हैं, जिनका इस्तेमाल बेड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करके हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज करने के लिए किया जाता है. 

लिस्ट में ये भी हैं शामिल

फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन (FDC) ऐसी दवाएं हैं, जिनमें एक ही गोली में एक से अधिक दवाओं को मिलाया जाता है. लिस्ट में FDC की कैटेगरी में डिस्पर्सिबल एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैवुलैनेट का कॉम्बिनेशन और ग्लिक्लाज़ाइड और मेटफ़ॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड का कॉम्बिनेशन भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल क्रमश: साइनसाइटिस जैसे बैक्टीरियल इंफेक्शन और टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए किया जाता है. एनपीपीए ने कई डाइटरी सप्लीमेंट की भी रिटेल प्राइस तय की है इनमें ओरल कोलेकैल्सीफेरोल (विटामिन डी3) की गोलियां और एंटीफंगल इट्राकोनाजोल कैप्सूल भी शामिल हैं. 

जिन 20 दवाओं की अधिकतम कीमतों में संशोधन किया गया है, उनमें रेबीज, टिटनस, खसरा और बीसीजी के लिए इंजेक्टेबल इम्युनोग्लोबुलिन जैसी 13 नई दवाएं शामिल हैं, जबकि सात अन्य दवाओं की कीमतों में थोक दर (WPI) के प्रभाव को शामिल करने के लिए संशोधन किया गया है, इनमें थायमिन (विटामिन बी1) के इंजेक्टेबल संस्करण, लिग्नोकेन (स्थानीय संवेदनाहारी) के संस्करण, एस्कॉर्बिक एसिड (विटामिन सी) की गोलियां और क्लैरिथ्रोमाइसिन (एंटीबायोटिक) की गोलियां और लिक्विड वर्जन शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:

देश के लेदर सेक्टर के निर्यात में गजब का उछाल, अमेरिका और यूरोप से आ रही खूब डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget