एक्सप्लोरर

अब Paytm से कर सकते हैं घर के किराए का भुगतान, मिलेगा 1000 रुपये का Cashback

पेेटीएम ने एक नया फीचर एड किया है. इसके जरिए यूजर्स आसानी से मकान मालिक के बैंक अकाउंट में रेंट पेमेंट कर सकते हैं. इतना ही नहीं इस क्रेडिट कार्ट से घर के किराए का भुगतान करने पर एक हजार रुपये का कैश बैक भी मिलेगा.

भारत के लीडिंग डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम ने घोषणा की है कि वह रेंट पेमेंट्स सुविधा का विस्तार करने जा रहा है. इसके लिए पेटीएम ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा फीचर एड किया है जिससे किराए पर रहने वाले लोग आसानी से अपने घर किराए का भुगतान कर सकेंगे. क्रेडिट कार्ड से किराए का भुगतान करने पर पैसा फौरन मकान मालिक के बैंक खाते में पहुंच जाएगा. इतना ही नहीं कंपनी ने क्रेडिट कार्ड से घर के किराए के भुगतान पर एक हजार रुपये के कैश बैक की घोषण भी की है. यानी हर ट्रांजेक्शन पर कैशबैक के अलावा यूजर्स इससे क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट्स भी जमा कर सकते हैं. इस तरह करें भुगतान पेटीएम ने बयान जारी कर कहा है कि मकान मालिक को क्रेडिट कार्ड से किराए के भुगतान के लिए यूजर्स को पेटीएम की होमस्क्रीन पर ‘रिचार्ज एंड पे बिल्स’ सेक्शन में जाना होगा. यहां रेंट पेमेंट ऑप्शन को सेलेक्ट करें और इसके बाद अपने मंथली रेंट को ट्रांसफर करने के बाकी के स्टेप्स को पूरा करें. यूजर्स अपने क्रेडिट कार्ड से सीधे मकान मालिक के बैंक अकाउंट में रेंट ट्रांसफर कर सकते हैं. इतना ही नहीं पेटीएम यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेटबैंकिंग के जरिए भी मकान का किराया देने की सुविधा देता है. यूजर्स को ऐसा करने के लिए सिर्फ मकान मालिक के बैंक अकाउंट की डिटेल डालनी होगी. रेंट पेमेंट से संधित इनोवेटिव डैश बोर्ड सभी तरह के पेमेंट को ट्रैक करने में मदद करते हैं. यह पेमेंट की तारीख भी याद दिलाते हैं और पेमेंट होने की सूचना तुरंत मकान मालिक के पास ट्रांसफर कर देते हैं. कंपनी को मार्च 2021 तक 300 करोड़ के रेंट प्रोसेस की उम्मीद वहीं पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र यादव के मुताबिक, ‘ हमारे देश में मकान का रेंट किराएदारों के लिए एक निश्चित अवधि के बाद बार-बार किए जाने वाला सबसे बड़ा खर्चा होता है. लॉन्च के कुछ महीनों के अंदर ही हमारा रेंट पेमेंट फीचर पहले ही इस अनिश्चित समय में कैश फ्लों को बरकरार रखने में यूजर्स को सक्षम बना रहा है. यह यूजर्स को अपने क्रेडिट कार्ड की साइकिल के मुताबिक रेंट पेमेंट की फैसिलिटी देता है. वे आगे कहते हैं कि इस सर्विस के विस्तार के साथ पेटीएम रेंट पेमेंट में बाजार में नेतृत्व की स्थित को बरकरार रखेगा. वहीं वे कहते हैं कि हम मार्च 2021 तक 300 करोड़ रुपये मूल्य का रेंट प्रोसेस करने की उम्मीद कर रहे हैं. ये भी पढ़ें अदालत ने फ्यूचर-रिलायंस डील पर लगा स्टे हटाया, कहा- सेबी और सीसीआई उठाएं कदम बिटक्वाइन में पैसा लगाने की होड़ ,खरीदना है तो जान लीजिए कीमतें और रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक
डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक
इस राज्य में ऑनलाइन बुक कर सकेंगे शराब की बोतल, ग्राहक को मिलेया ये फायदा
इस राज्य में ऑनलाइन बुक कर सकेंगे शराब की बोतल, ग्राहक को मिलेया ये फायदा
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget