एक्सप्लोरर

बिटक्वाइन में पैसा लगाने की होड़ ,खरीदना है तो जान लीजिए कीमतें और रेंज

आरबीआई ने पहले देश में क्रिप्टोकरेंसी को इजाजत देने से इनकार कर दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने आरबीआई की बैन को खत्म कर दिया. इसके बाद बिटक्वाइन में भारतीय निवेशकों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई.

क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की ओर से डेढ़ अरब डॉलर के निवेश के बाद इसकी कीमतों में 15 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है. पहली बार इसकी कीमतें 44,000 डॉलर के पार हो गईं. इसके बाद बिटक्वाइन के प्रति निवेशकों में नया उत्साह दिखा है. टेस्ला ने यह भी कहा है कि वह अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए डिजिटल क्वाइन में ही पेमेंट लेगी.

बिटक्वाइन में बढ़ी खरीदारी

भारत में पहले आरबीआई ने बिटक्वाइन ट्रेडिंग को इजाजत देने से इनकार कर दिया था लेकिन पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने आरबीआई के उस बैन को खत्म कर दिया, जिसमें बैंकों और वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी के लिए बैंकिंग सुविधा देने से रोक दिया गया था. अब जबकि एलन मस्क की कंपनी ने बिटक्वाइन में बड़े निवेश का ऐलान किया है तो लोगों का ध्यान एक बार फिर इस क्रिप्टोकरेंसी की ओर गया और इसमें खरीदारी बढ़ गई है. यही वजह है इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमतें 44 हजार डॉलर तक पहुंच गई हैं.

इंडियन एक्सचेंज में क्या है बिटक्वाइन की कीमतें?

भारतीय एक्सचेंजों में कई तरह की क्रिप्टोकरेंसी उपलब्ध हैं. इनमें बिटक्वाइन के अलावा, रिपल, एथेरियम, लाइटक्वाइन, बिटक्वाइन कैश और मोनेरो जैसी करेंसी शामिल हैं. इंडियन एक्सचेंजों में तीन तरह के बिटक्वाइन उपलब्ध हैं. इनमें बाइयूक्वाइन, लोकल बिटक्वाइन और यूनोक्वाइन शामिल हैं.बाइयूक्वाइन की कीमत 36 लाख 7,500 रुपये से ऊपर चल रही है. वहीं लोकल बिटक्वाइन की कीमत 34 लाख 79 हजार 800 रुपये से ऊपर है. वहीं यूनोक्वाइन की कीमत 34 लाख 53 हजार 400 रुपये तक पहुंच चुकी है.

और बढ़ सकती हैं बिटक्वाइन की कीमतें

दूसरी कई कंपनियों ने भी बिटक्वाइन में निवेश किया है. माइक्रोस्ट्रेटजी इंक ने 1.1 बिलियन डालर इस पर खर्च किए हैं. स्क्वायर इंक ने भी निवेश की घोषणा की थी. अक्टूबर में कंपनी की घोषणा में कह गया था उसने 2020 की दूसरी तिमाही में लगभग 50 मिलियन डॉलर की संपत्ति को क्रिप्टो में बदल दिया है. मिलर वैल्यू पार्टनर्स के बिल मिलर जैसे पेशेवरों ने कहा है कि आने वाले वक्त में इस ट्रेंड में और बढ़ोतरी होगी.

बिटकॉइन में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 1.5 बिलियन डॉलर का किया निवेश, उच्चतम स्तर पर पहुंची कीमत

Brexit के बाद EU और ब्रिटेन ने भारत से ट्रेड डील तेज की, जल्द लगेगी कई सौदों पर मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget