एक्सप्लोरर

अब Bitcoin से खरीद सकते हैं Tesla कार, कंपनी ने शुरू की सेवा

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि अमेरिका में लोग अब बिटकॉइन के साथ एक टेस्ला खरीद कर सकते हैं.

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अक्सर अपने फैसलों को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल में उनके एक फैसले ने फिर सुर्खियां बटोरी थी. उन्होंने फैसला किया था कि ग्राहक अब बिटकॉइन देकर कार खरीद सकते हैं. अब इस सेवा की शुरुआत हो गई है. यानी आप टेस्ला की कार को बिटकॉइन से खरीद सकते हैं. कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेमेंट ऑप्शन में डॉलर के साथ बिटकॉइन का विकल्प भी देने लगी है.

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को कहा, ''अमेरिका में लोग अब बिटकॉइन के साथ एक टेस्ला खरीद कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि विख्यात क्रिप्टोकरंसी के साथ भुगतान करने का विकल्प इस साल के अंत में अन्य देशों के लिए भी उपलब्ध होगा.'' इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली विश्वविख्यात कंपनी टेस्ला ने एक महीने पहले बिटकॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करना शुरू करने की घोषणा की थी. टेस्ला ने पहले ही बिटकॉइन में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है.

वर्तमान में एक बिटकॉइन का मूल्य 56,000 डॉलर से भी अधिक है, जिसका मतलब है कि लोगों को एंट्री-लेवल(बेस मॉडल) टेस्ला खरीदने के लिए एक कॉइन से भी कुछ कम भुगतान करना होगा. एंट्री-लेवल टेस्ला मॉडल 3 स्टैंडर्ड रेंज प्लस की शुरुआती कीमत 37,990 डॉलर है। वहीं लॉन्ग रेंज की कीमत 46,990 डॉलर से शुरू होती है. इसके अलावा टॉप-ऑफ-द-लाइन की कीमत 54,990 डॉलर है.

मस्क ने एक ट्वीट में कहा, "आप अब बिटकॉइन के साथ एक टेस्ला खरीद सकते हैं." उन्होंने कहा, "टेस्ला केवल आंतरिक और खुले स्रोत (इंटरनल एंड ओपन सोर्स) सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहा है और सीधे बिटकॉइन नोड्स का संचालन करता है. टेस्ला को दिए गए बिटकॉइन को बिटकॉइन के रूप में बरकरार रखा जाएगा, जिसे फिएट मुद्रा में परिवर्तित नहीं किया जाएगा." उन्होंने आगे कहा कि बिटकॉइन के जरिए भुगतान की सुविधा इस साल के अंत में अमेरिका से बाहर अन्य देशों के लिए भी उपलब्ध होगी.''

अब क्रिप्टोकरंसी का उपयोग करने का विकल्प कंपनी की अमेरिकी वेबसाइट पर दिखाई देता है. भुगतान करने के लिए यूजर्स के पास एक क्यूआर कोड स्कैन करने या उसके बिटकॉइन वॉलेट पते को कॉपी और पेस्ट करने का विकल्प होगा. टेस्ला के बिटकॉइन भुगतान नियमों और शर्तों के अनुसार, इसके वाहनों की कीमत अमेरिकी डॉलर में जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget