एक्सप्लोरर

Jio, Airtel 5G Tariff Plan: 5G सर्विस लेने के लिए नहीं बदलना होगा सिम, जानें कैसे करना होगा अपग्रेड

Jio, Airtel 5G Tariff Plan: Jio और Airtel दोनों ही कंपनियां दिवाली के मौके पर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं.

Jio, Airtel 5G Tariff Plan in India: देशभर में रिलायंस जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के काफी बड़ी संख्या में यूजर हैं. दोनों ही कंपनियों ने 5G कनेक्शन का ऐलान कर दिया है. जियो और एयरटेल ने 5G कनेक्शन के लिए ज्यादा टैरिफ नहीं लेने का फैसला किया है. यानी दोनों कंपनियों के ग्राहक मौजूदा 4-G टैरिफ पर ही 5-G की बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा ले सकते हैं. 

5G सर्विस लॉन्च की तैयारी 

जियो और एयरटेल की तरफ से बताया गया है कि दिवाली के मौके पर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के कई इलाकों में 5G सर्विस लॉन्च किया जाएगा. 

5G फ़ोन बाजार में हैं कम 

देश में 5G फ़ोन की संख्या काफी सीमित है. ज्यादातर मौजूदा 5G हैंडसेट्स भी कुछ स्पेक्ट्र्म बैंड्स को सपोर्ट नहीं करते हैं. इसलिए माना जा रहा है कि 5G सर्विस को शुरुआती दौर में ज्यादा ग्राहक मिलने मुश्किल हैं. इसके चलते दोनों ही कंपनियां अलग से 5G प्लान लॉन्च करने की बजाय कुछ चुनिंदा ग्राहकों को उनके मौजूदा प्लान में ही 5G सर्विस देने पर विचार बना रही हैं.

4G से 5G में जाने पर सिम नहीं बदलेगा 

एक बात और कि 4G से 5G सर्विस में प्लान अपग्रेड करने पर सिम नहीं बदलना होगा. वही टेलिकॉम ऑपरेटर्स (Telecom Operators) को जानकारी देनी होगी कि अब आपके पास 5G हैंडसेट है. ऐसे में कंपनियां सीधे इन ग्राहकों को एक मैसेज भेजकर उनके 4G कनेक्शन को 5G में बदल देंगी. 

क्या है प्लान

एयरटेल और जियो लगभग एक साथ 5G सर्विस लॉन्च करने जा रही हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 29 अगस्त को कंपनी की AGM में दिवाली के आसपास दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के प्रमुख इलाकों में 5G सर्विस लॉन्च करने का एलान किया था. साथ ही उन्होंने दिसंबर 2023 तक देश के बाकी हिस्सों में भी 5G सर्विस शुरू करने की बात कही थी.

वहीं भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपनी 5G सर्विस अक्टूबर में ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी मार्च 2024 तक देश के 5000 से ज्यादा शहरों और कस्बों में अपनी इस सर्विस का विस्तार का इरादा रखती है. Vodafone Idea ने अब तक 5G सर्विस शुरू करने के बारे में कोई एलान नहीं किया है.

ये भी पढ़ें - 

Demat Account Login: 30 तक निपटा लें ये काम, वरना डीमैट अकाउंट में नहीं कर सकेंगे लॉग-इन

Aprameya Engineering IPO: मेडिकल सेक्टर की ये कंपनी लाएगी अपना IPO, SEBI में दाखिल किए दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget