एक्सप्लोरर

Indian Economy 9.2 फीसदी की दर से कर रही ग्रोथ, आगे भी रफ्तार रहेगी बरकरार

Indian economy: नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में भी ग्रोथ की यह रफ्तार बरकरार रह सकती है.

Indian economy: नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में भी ग्रोथ की यह रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है. सरकार के उभरते क्षेत्रों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना का जिक्र करते हुए कांत ने कहा कि इससे अगले पांच साल में देश के उत्पादन में 520 अरब डॉलर का इजाफा होगा और भारत ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा बनेगा.

9.2 प्रतिशत की दर से हो रही ग्रोथ
कांत ने AIMA (ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत आज अभूतपूर्व स्तर के आर्थिक विकास और तकनीकी बदलावों को देख रहा है. अर्थव्यवस्था 9.2 प्रतिशत की दर से ग्रोथ कर रही है और आने वाले वर्षों में भी ग्रोथ की यह रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है. इसके साथ हम दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तीव्र आर्थिक ग्रोथ हासिल करने वाले देशों में से एक हैं.’’

सरकार ने किए हैं कई उपाय
उन्होंने कहा कि देश ने दक्षता को अधिकतम करने के लिए कई उपाय किये हैं. सरकार ने इसके लिये कई सुधार किये हैं, जिसमें जीएसटी (माल एवं सेवा कर), दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता, कॉरपोरेट करों को कम करना आदि शामिल हैं.

शुरू हुईं कई योजनाएं
नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि इससे भारत को दुनिया में विनिर्माण के क्षेत्र में चैंपियन बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने ढांचागत क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिये राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा संपत्ति मौद्रिकरण पाइपलाइन और पीएम गतिशक्ति जैसे योजनाएं शुरू की है.

सरकार और प्राइवेट दोनो सेक्टर बढ़ाएंगे देश को आगे
कांत ने कहा, ‘‘इन दोनों योजनाओं के संयुक्त प्रभाव से देश में सरकार और निजी क्षेत्र-दोनों की भागीदारी से वैश्विक स्तर की ढांचागत परियोजनाएं तैयार होंगी.’’ उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सफलता के लिये प्रौद्योगिकी को अपनाना जरूरी है. भारत पहले ही प्रौद्योगिकी के लिये एक उपयुक्त परिवेश तैयार करने में सफल रहा है. आज देश में 81.4 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता और 85 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) हैं.

यह भी पढ़ें: 
Gallery - IRCTC: रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए शुरू की खास सुविधा, अब सभी को मिनटों में मिलेगी कंफर्म सीट, जानें कैसे?

Gold Price Today: खुशखबरी! सोने की कीमतों में भारी गिरावट, 50,000 के नीचे फिसला गोल्ड, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Interest Rate: 3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
Petrol: 5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
Cyber Fraud: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget