एक्सप्लोरर

निफ्टी 9100 के ऊपर, सेंसेक्स 170 अंक चढ़कर 29,409 पर बंद

नई दिल्लीः हिंदू नववर्ष के दिन आज शेयर बाजार में कारोबार में जोरदार तेजी देखी गई. सेंसेक्स में करीब 175 अंकों का उछाल देखा गया है और निफ्टी ने 9100 का अहम स्तर पार कर लिया है. आज बाजार में मजबूती दिन भर बनी रही और सेंसेक्स-निफ्टी 0.6 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब हुए हैं.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 172.4 अंक यानि 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 29,409 पर बंद हुआ. एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 55.6 अंक यानि 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 9100.8 पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन कारोबार खत्म होने पर निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.8 फीसदी की मजबूती दिखी, बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी बढ़कर 21,225 पर बंद हुआ है. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी की तेजी के साथ बंद मिला. मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की तेजी के साथ बंद मिला है. आज निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.8 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.6 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त दिखाकर बंद हुआ है. वहीं बीएसई कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स 0.75 फीसदी और पावर इंडेक्स 0.75 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. वहीं आज गिरने वाले सेक्टर्स में ऑयल एंड गैस, रियल्टी, एफएमसीजी और कैपिटल गुड्स सेक्टर्स में कमजोरी दिखी और ये लाल निशान में बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से सिर्फ 11 शेयर ही लाल निशान में बंद हुए जबकि बाकी 39 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ बंद मिला है. निफ्टी बढ़त के दौरान 9110.4 तक जाने में कामयाब रहा था. चढ़ने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स 3.86 फीसदी, एक्सिस बैंक 3.51 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं. टाटा मोटर्स डीवीआर 3 फीसदी की उछाल पर और जी एंटरटेनमेंट में 2.69 फीसदी की तेजी के साथ बंद मिला है. टाटा पावर 2.18 फीसदी और एचडीएफसी 2.16 फीसदी ऊपर बंद हुए. निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा 2.75 फीसदी और कोटक बैंक 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. ओएनजीसी 1.06 फीसदी और कोल इंडिया 0.41 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए हैं. हीरो मोटोकॉर्प 0.40 फीसदी और आईटीसी 0.39 फीसदी नीचे बंद हो पाए हैं. आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स, जी एंटरटेनमेंट, टाटा मोटर्स डीवीआर, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक 3.2-1.25 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं. हालांकि दिग्गज शेयरों में टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, ओएनजीसी, हीरो मोटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, ल्यूपिन और कोल इंडिया 2.8-0.3 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: एशियाई बाजारों में हड़कंप के बीच बम-बम हुआ भारतीय शेयर बाजार, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स
एशियाई बाजारों में हड़कंप के बीच बम-बम हुआ भारतीय शेयर बाजार, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स
Gold-Silver Rate: एक झटके में फिर सस्ता हुआ सोना, 2000 के करीब गिरा भाव; चांदी ने बदली करवट
एक झटके में फिर सस्ता हुआ सोना, 2000 के करीब गिरा भाव; चांदी ने बदली करवट
LPG Rate Today: कमर्शियल सिलेंडर के बाद क्या अब घरेलू सिलेंडर भी होगा सस्ता? जानें आज कितनी है कीमत
कमर्शियल सिलेंडर के बाद क्या अब घरेलू सिलेंडर भी होगा सस्ता? जानें आज कितनी है कीमत
Petrol-Diesel Rate: नायरा के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें कितना हुआ बदलाव?
नायरा के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें कितना हुआ बदलाव?

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget