एक्सप्लोरर

Nifty Auto: निफ्टी ऑटो रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, पहली बार पार किया 14500 का लेवल

Nifty Auto At All-Time High: हाल ही में बैंक निफ्टी के अपने ऑलटाइम हाई पर जाने के बाद आज निफ्टी ऑटो ने भी रिकॉर्ड हाई लेवल छू लिया है. इसने पहली बार 14500 से ऊपर के लेवल दिखाए हैं.

Nifty Auto At All-Time High: ऑटो शेयरों की जबरदस्त तेजी के चलते आज बाजार में फिर एक इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है. हर महीने ऑटो कंपनियों के शेयरों के वॉल्यूम में शानदार बढ़ोतरी के चलते ये शानदार स्तर देखने को मिला है. आज निफ्टी ऑटो ने पहली बार 14500 का स्तर पार कर लिया है और ये अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर आ गया है. इस समय निफ्टी ऑटो में 1.4 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार देखा गया है. 

क्यों आई निफ्टी ऑटो में शानदार तेजी

मजूबत मासिक सेल्स के आंकड़ों और सेमीकंडक्टर चिप की कमी की स्थिति सुधरने के कारण निफ्टी ऑटो ने आज ऑलटाइम हाई लेवल को छू लिया है. आज निफ्टी ऑटो ने इंट्राडे में 14,584.50 के हाई लेवल को छू लिया है और इसका ये स्तर देखने के साथ ही पहली बार निफ्टी ऑटो ने 14500 का लेवल भी पार कर लिया है. 

बाजार की तेजी पर भी दिखा असर

आज घरेलू शेयर बाजार भी जबरदस्त उछाल दिखा रहे हैं और इसको ऊपर उठाने में ऑटो शेयरों का बड़ा योगदान है. वहीं इस समय निफ्टी को देखें तो ये 18613 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर इस समय पर 62,850.57 के लेवल पर ट्रेडिंग दिखा रहा है.

ऑटो इंडेक्स में जोरदार तेजी के पीछे कौन है

ऑटो सेक्टर में ये तेजी इसलिए आ रही है क्योंकि वॉल्यूम लगातार हाई होते जा रहे हैं और कमोडिटी की महंगाई दर में कमी आई है. इसके अलावा प्रोडक्शन की चिंताएं धीरे-धीरे दूर हो रही हैं. इसने ना सिर्फ ऑटो इंडेक्स को सहारा दिया है जो कि वित्त वर्ष 2022 का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स था, वहीं इसे वित्त वर्ष 2023 का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स भी बना दिया है.

किन ऑटो शेयरों में है सबसे ज्यादा उछाल

सबसे ज्यादा महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) का शेयर 3.48 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. अशोक लेलैंड 1.95 फीसदी और भारत फोर्ज 1.91 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. टाटा मोटर्स में 1.80 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है और मारुति 1.36 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है. निफ्टी ऑटो शेयरों में से आज 12 शेयरों में उछाल के साथ तो 3 शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेडिंग चल रही है. ऑटो शेयरों में आज 2,64,05,422 का वॉल्यूम देखा जा रहा है जो ऑटो शेयरों की तेजी का मजबूत संकेत है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोना और चांदी दोनों कीमती मेटल्स हुईं सस्ती, जानें कितनी होगी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget