एक्सप्लोरर

नए वेज कोड से कैसे बदल जाएगा आपका सैलरी स्ट्रक्चर, जानिए फायदा होगा या नुकसान

नए कोड वेज से भले ही आपकी टेक होम सैलरी कम हो सकती है लेकिन रिटायरमेंट बेनिफिट फंड जैसे पीएफ, ग्रैच्यूटी में ज्यादा पैसा जमा होगा. यह आपकी भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए बेहतर साबित हो सकता है.

वेज कोड 2019 से आपका सैलरी स्ट्रक्चर बदल जाएगा. नई परिभाषा के मुताबिक वेज का मतलब होगा कर्मचारियों के कुल वेतन का कम से कम 50 फीसदी. इससे कर्मचारियों के बेसिक पे में बदलाव आ जाएगा. इस वजह से सैलरी के अन्य कंपोनेंट मसलन प्रॉविडेंट फंड, ग्रैच्युटी आदि में बदलाव. इसकी गणना अब बेसिक पे की नई परिभाषा के आधार पर होगी. इस री-स्ट्रक्चरिंग से कर्मचारियों की टेक होम सैलरी कम हो सकती है लेकिन रिटायरमेंट बेनिफिट बढ़ सकते हैं. यानी पीएफ में ज्यादा पैसा जमा हो सकता है. ग्रैच्युटी में भी कंट्रीब्यूशन बढ़ सकता है.

सीटीसी के बदल जाएंगे नियम

किसी भी सीटीसी में बेसिक वेज, एचआरए और रिटायरमेंट बेनिफिट जैसे -पीफ, ग्रेच्यूटी एक्रुअल, एनपीएस जैसे तीन-चार कंपोनेट होते हैं. एलटीए और एंटरटेनमेंट जैसे कंपोनेंट भी होते हैं. लेकिन अब नए कोड वेज के तहत सैलरी स्ट्रक्चर बनानी है तो कुछ कंपोनेंट को बाहर करने होंगे या कुछ बाहर रखे गए कंपोनेंट को शामिल करने होंगे. लेकिन किसी भी स्थिति में बाहर किए गए कंपोनेंट सैलरी के 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए. मान लीजिये किसी की सैलरी 1 लाख रुपये है तो जो राशि बाहर रखी जाएगी वह 50 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए. यानी बेसिक वेज 50 हजार रुपये होगी. कंपनियों को 50 फीसदी की इस लिमिट को पाने के कुछ अलाउंस में कटौती करनी होगी. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा होगा और अलाउंस घटेंगे. बेसिक सैलरी में 30 से 50 फीसदी इजाफा हो सकता है.

रिटायरमेंट बेनिफिट ज्यादा

जाहिर है बेसिक सैलरी ज्यादा होने से कर्मचारियों का पीएफ कंट्रीब्यूशन ज्यादा होगा. कर्मचारी 12 फीसदी और नियोजक12 फीसदी का योगदान देंगे. बढ़ी हुई बेसिक सैलरी पर यह कंट्रीब्यूशन बढ़ जाएगा. इसलिए रिटायरमेंट बेनिफिट ज्यादा होगा. यानी पीएफ में ज्यादा पैसा जमा होगा. हालांकि टेक होम सैलरी घट सकती है.

टैक्स पर असर

जहां तक टैक्स का असर है तो सरकार ने अब पीएफ कंट्रीब्यूशन में उस लिमिट को बढ़ा दिया है, जिस पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव था. अब यह लिमिट ढाई लाख से पांच लाख रुपये हो गई है. इसलिए पीएफ में ज्यादा कंट्रीब्यूशन होने पर भी पांच लाख से ऊपर पर आने वाले ब्याज पर ही टैक्स कटौती होगी. कुल मिलाकर नया वेज कोड कर्मचारियों के लिए बेहतर आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराएगा.इससे भले ही टेक होम सैलरी कम होगी, लेकिन पीएफ में ज्यादा पैसा जमा होगा.

क्रिप्टोकरेंसी पर भारत में पाबंदी के साफ संकेत,आरबीआई ने कहा -सरकार के फैसले का इंतजार

शेयर बाजार में लगातार बिकवाली का दौर, निवेशकों को इस समय क्या करना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget