एक्सप्लोरर

New FasTag Rule: आज से बदल गए फास्टैग के नियम, यहां चूके तो एकाउंट से कट जाएगा काफी पैसा

FasTag New Rules: नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 17 फरवरी यानी सोमवार के दिन से ही नए फास्टैग नियमों में बदलाव को लागू कर दिया है.

FasTag Penalty: देशभर में 17 फरवरी 2025 से फास्टैग नियमों में बदलाव लागू हो गया है. वाहन लेकर टोल टैक्स से गुजरते हुए कुछ लापरवाही अब आपको महंगी पड़ सकती है. आपके वाहन का फास्टैग अगर ब्लैकलिस्टेड है या किसी कारणवश एक्टिव नहीं है या फिर उसमें पैसे कम हैं तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 17 फरवरी यानी सोमवार के दिन से ही इन नियमों में बदलाव को लागू कर दिया है. इसके तहत टोल की राशि टोल ऑपरेटर के खाते से कटने में भी एक तय सीमा से अधिक लगने पर पर वाहन मालिक को पेनाल्टी भरनी पड़ सकती है. नए नियमों को लागू करने का मकसद सड़कों पर टोल ऑपरेशन को सहज करना है.

कहीं दोगुना न देना पड़ जाय टोल टैक्स 

17 फरवरी से अगर टोल प्लाजा पर फास्टैग रीड करने से पहले 60 मिनट से ज्यादा समय तक टैग ब्लैकलिस्ट रहा है या फिर टैग रीड करने के बाद कम से कम 10 मिनट तक ब्लैकलिस्ट रहा है तो पेमेंट नहीं होगा. यह नया नियम यूजर्स को अपने फास्टैग स्टेटस में सुधार के लिए 70 मिनट का विंडो देता है. नए नियम का सीधा असर यूजर पर होगा. अब टोल बूथ पर ब्लैकलिस्टेड फास्टैग को अंतिम समय रिचार्ज करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है. आपका फास्टैग ब्लैकलिस्टेड है तो तुरंत रिचार्ज करने से पेमेंट नहीं होगा. आपका फास्टैग टोल पर पहुंचने से पहले ब्लैकलिस्टेड है और टैग पढ़ने के बाद भी ब्लैकलिस्टेड है तो पेमेंट नहीं होगा. ऐसे में आपसे दोगुना टोल वसूला जाएगा. आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है, लेकिन आप टैग के रीड होने से 60 मिनट के अंदर या फिर रीड होने के 10 मिनट में रिचार्ज करते हैं तो आपका पेमेंट रिसीव कर दिया जाएगा और आपसे नॉर्मल चार्ज लिया जाएगा.

यूजर को फास्टैग स्टेटस के बारे में रहना होगा एक्टिव

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से नया FASTag बैलेंस वैलिडेशन नियम लागू किए जाने के बाद यूजर को अपने फास्टैग स्टेटस के बारे में एक्टिव रहने की जरूरत बढ़ गई है. ऐसा नहीं होने पर फास्टैग पेमेंट अटक सकता है. फास्टैग एक छोटा RFID टैग है.यह टैग व्हीकल की विंडस्क्रीन पर लगा होता है. ये सीधे बैंक अकाउंट से जुड़ा होता है. जब व्हीकल टोल प्लाजा से गुजरता है तो टोल टैक्स  अपने आप लिंक किए गए अकाउंट से कट जाता है.

ये भी पढ़ें:

 ELSS: न्यू टैक्स रिजीम में भी ईएलएसएस क्यों है फायदेमंद, आपके लिए जानना है जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget