एक्सप्लोरर

GST में छूट वाले प्रोडक्ट्स को कम करने की जरूरत, जानें आगे क्या प्लान बना रही सरकार?

Goods And Service Tax: राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा कहा है कि अब भी कई उत्पादों एवं सेवाओं को जीएसटी से छूट मिली हुई है, जिनमें सेवाओं की संख्या ज्यादा है. इनको कम करने के लिए काम करने की जरूरत है.

Goods And Service Tax: सोमवार को कई प्रोडक्ट के जीएसटी रेट में बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद राजस्व सचिव तरुण बजाज ने मंगलवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (GST) के तहत छूट वाले उत्पादों की सूची को कम करने की जरूरत है. विशेषरूप से सेवा क्षेत्र के लिए ऐसा करना जरूरी है.

आने वाले 3 सालों में मौजूदा खामियों को दूर करने का विचार
बजाज ने उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की कोशिश अगले दो-तीन सालों में जीएसटी प्रणाली में मौजूद खामियों को दूर करने की है. उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के काम में मंत्री समूह लगा हुआ है, लेकिन इसके लिए कुछ समय तक इंतजार करना होगा.

कई प्रोडक्ट को जीएसटी से छूट मिली हुई है
उन्होंने कहा है कि अब भी कई उत्पादों एवं सेवाओं को जीएसटी से छूट मिली हुई है, जिनमें सेवाओं की संख्या ज्यादा है. इनको कम करने के लिए काम करने की जरूरत है.

अस्पताल कमरे के किराए पर क्या बोले सचिव?
अस्पतालों में गैर-आईसीयू कमरों के 5,000 रुपये से अधिक किराये पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने के फैसले को लेकर उठ रहे सवालों पर बजाज ने कहा कि इतना किराया लेने वाले अस्पतालों की संख्या बहुत कम है. उन्होंने कहा है कि अगर मैं अस्पताल के कमरे का 5,000 रुपये किराया दे सकता हूं तो मैं जीएसटी के 250 रुपये भी दे सकता हूं.

सबसे ज्यादा राजस्व 18 फीसदी स्लैब से आता
उन्होंने कहा कि सकल जीएसटी राजस्व में 28 फीसदी कर स्लैब का हिस्सा 16 फीसदी है. वहीं, सबसे अधिक 65 फीसदी राजस्व 18 फीसदी के कर स्लैब से आता है. वहीं, पांच फीसदी और 12 फीसदी कर स्लैब का राजस्व में योगदान क्रमशः 10 फीसदी और आठ फीसदी है.

यह भी पढ़ें:
Ration बांटने में आपका राज्य है कौन से नंबर पर, UP को मिला दूसरा स्थान, आइए चेक करें पूरी लिस्ट

PNB में है खाता तो एंटर करें सिर्फ एक ओटीपी और खाते में आ जाएंगे पैसे, जानें क्या है स्कीम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget