एक्सप्लोरर

Onion Procurement: महंगाई के आंसू नहीं रुलाएगा प्याज! अभी से हरकत में सरकार, ये अपडेट कर देंगे निश्चिंत

Onion Buffer Stock: हाल ही में टमाटर ने 200-250 रुपये किलो का स्तर छू दिया था. उससे सबक लेकर सरकार प्याज के मामले में पहले से ही सारी तैयारियां कर रही है, ताकि फेस्टिव सीजन में महंगाई न बढ़ जाए...

बीते कुछ महीने टमाटर ने देश में महंगाई को बढ़ाने में योगदान दिया. उसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि प्याज आने वाले महीनों में परेशान कर सकता है. इस आशंका के मद्देनजर सरकार ने पहले से तैयारियां तेज कर दी है और यह सुनिश्चित करने में लगी हुई है कि किसी भी हाल में फेस्टिव सीजन के दौरान आम लोगों को प्याज के कारण महंगाई के आंसू न रोने पड़ जाएं.

प्याज से जुड़े ये 2 बड़े अपडेट

इसके लिए सरकारी एजेंसियां कई जगहों पर रियायती भाव में लोगों को प्याज उपलब्ध करा रही हैं. अब इस बारे में ऐसे नए अपडेट सामने आए हैं, जो आपको इस बात को लेकर आश्वस्त कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में प्याज के भाव बेकाबू नहीं होने वाले हैं. ये अपडेट प्याज की खरीद से जुड़े हुए हैं. सरकार एक ओर घरेलू स्तर पर प्याज खरीद रही है, दूसरी ओर प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगा दी गई है.

इन दो राज्यों में हो रही खरीद

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ यानी एनसीसीएफ ने शनिवार को बताया कि उसने पिछले चार दिनों में किसानों से 2,826 टन प्याज की सीधी खरीद की है. यह खरीद 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने बताया है कि सहकारी समिति ने 22 अगस्त को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों से सीधे खरीद शुरू की.

इतना प्याज खरीदने का लक्ष्य

महाराष्ट्र में लगभग 12-13 खरीद केंद्र खोले गए हैं और मांग के आधार पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी. पिछले चार दिनों में हमने लगभग 2,826 टन प्याज खरीदा है. ज्यादातर खरीद महाराष्ट्र से हुई है. कुल एक लाख टन खरीदने का लक्ष्य है. किसानों से सीधे 2410 रुपये प्रति क्विंटल पर प्याज की खरीद हो रही है, जो मौजूदा थोक भाव 1900-2000 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में ज्यादा है.

निर्यात पर लगी है पाबंदी

सरकार ने इस साल प्याज के लिए बफर स्टॉक का लक्ष्य तीन लाख टन से बढ़ाकर पांच लाख टन कर दिया है. सरकार ने घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखने और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर पाबंदियां लगा दी है. निर्यात रोके जाने से किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए सरकारी एजेंसियां बड़े पैमाने पर प्याज खरीद रही हैं. एनसीसीएफ और नाफेड को किसानों से सीधे एक लाख टन प्याज खरीदने के लिए कहा गया है. सरकार इसके साथ-साथ लोगों को सस्ते भाव पर प्याज भी उपलब्ध करा रही है.

ये भी पढ़ें: एसबीआई ने सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स के लिए लॉन्च की ये सुविधा, सिर्फ आधार कार्ड से हो जाएगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget