एक्सप्लोरर

Narayana Murthy: नारायण मूर्ति को अपने इस फैसले पर आज भी होता है पछतावा, परिवार को लेकर आदर्शवाद ठीक नहीं था

Infosys Founder: इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति ने अपने परिवार और व्यापार को लेकर एक इंटरव्यू में विचार रखे.

Infosys Founder: इंफोसिस (Infosys) जैसी दिग्गज आईटी कंपनी के संस्थापक नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) को आज भी एक बात का पछतावा है. उन्हें ऐसा लगता है कि पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) और बेटे रोहन मूर्ति (Rohan Murthy) को अपने साथ बिजनेस में न जोड़कर उन्होंने ठीक नहीं किया. नारायण मूर्ति ने हमेशा अपने परिवार को इंफोसिस से दूर रखा. इसे उन्होंने गलत आदर्शवाद बताया है. उनका कहना है कि सुधा मूर्ति उनके अलावा कंपनी के शुरुआती सातों कर्मचारियों से ज्यादा योग्य थीं. साथ ही वह इंफोसिस की पहली निवेशक भी थीं.

इंफोसिस के सातों संस्थापकों से ज्यादा योग्य थीं सुधा मूर्ति

एक इंटरव्यू के दौरान नारायण मूर्ति ने अपने परिवार को लेकर विचार सबके सामने रखे. उन्होंने बताया कि वह हमेशा परिवार को बिजनेस से दूर रखने का आदर्शवाद लेकर चल रहे थे. उन्होंने बताया कि बेटा रोहन मूर्ति भी इसी राह पर है. वह भी परिवार को बिजनेस में शामिल नहीं करना चाहता. हालांकि, अब उन्हें लगता है कि यह गलत निर्णय था. उन्हें आज एहसास है कि सुधा मूर्ति इंफोसिस के सातों संस्थापकों (Infosys Founders) से ज्यादा काबिल थीं. वह देश की जिग्गज आईटी कंपनी को बहुत आगे ले जा सकती थीं.

10 हजार रुपये का निवेश किया था सुधा मूर्ति ने 

सीएनबीसी टीवी18 से बात करते हुए इंफोसिस के सह संस्थापक ने बताया कि सुधा मूर्ति ने कंपनी शुरू करते समय हमें 10 हजार रुपये दिए. उस समय मेरे अलावा अशोक अरोड़ा, के दिनेश, क्रिष गोपालकृष्णन, नंदन नीलेकणि, एनएस राघवन और एसडी शिबुलाल इंफोसिस से जुड़े. मगर, हमने सुधा मूर्ति को अपने साथ नहीं लिया. सुधा ने ही हमें निर्यात के बारे में सलाह दी. वह हम सभी से योग्य थीं. 

उन दिनों व्यापार में सिर्फ परिवार का होता था बोलबाला

उन्होंने कहा कि मुझे लगता था कि परिवार को साथ न लाकर वह गुड गवर्नेंस का एक उदाहरण पेश कर रहे हैं. उन दिनों व्यापार में सिर्फ परिवार का बोलबाला होता था. सभी बच्चे आकर मां-बाप द्वारा बनाई गई कंपनियों के मालिक बन जाते थे. सभी कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा था. अब मैं सबके सामने स्वीकार रहा हूं कि परिवार को लेकर मैं गलत था.

रोहन मूर्ति कभी भी इंफोसिस ज्वाइन नहीं करेंगे 

उन्होंने कहा कि बेटा रोहन मूर्ति कभी भी इंफोसिस ज्वाइन नहीं करेगा. रोहन फिलहाल एआई कंपनी सोरोको (Soroco) के फाउंडर एवं सीटीओ हैं. नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता (Akshata Murthy) की शादी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से हुई है. वह इंफोसिस में 0.93 फीसदी की हिस्सेदार हैं. उन्होंने कहा कि वह अब इंफोसिस में सिर्फ शेयरहोल्डर हैं. लगभग 6 सालों से उनसे किसी मसले पर सलाह नहीं मांगी गई है.

ये भी पढ़ें 

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी एक बार फिर बने सबसे अमीर भारतीय, इतनी हुई नेट वर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget