एक्सप्लोरर

Nandan Nilekani: देश को Aadhaar देने वाले नंदन नीलेकणि कर रहे बिजली क्रांति की तैयारी, जानिए क्या है उनका प्लान?

Renewable Energy: इंफोसिस के को फाउंडर नंदन नीलेकणि ने आधार कार्ड का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया था. अब वह बिजली सेक्टर के लिए भी ऐसा ही सिस्टम तैयार करने में जुटे हुए हैं.

Renewable Energy: देश को आधार (Aadhaar) जैसा मजबूत पहचान पत्र देने वाले नंदन नीलेकणि (Nandan Nilekani) अब बिजली सेक्टर में क्रांति लाने की तैयारियां कर रहे हैं. इंफोसिस (Infosys) के को-फाउंडर ने कहा कि वह इलेक्ट्रिसिटी ट्रांजेक्शन में बदलाव लाने का सिस्टम बनाने में जुटे हुए हैं. उनका यह सिस्टम रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) सेक्टर के लिए तैयार किया जा रहा है. नंदन नीलेकणि को लगता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भारत में भविष्य उज्ज्वल है. यहां एआई का इस्तेमाल बहुत रोचक तरीके से किया जाएगा. 

हर घर में बैटरी, एक फोर व्हीलर बैटरी और रूफटॉप सोलर होगा

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, नंदन नीलेकणि ने बेंगलुरु में ज्वेंडे के एक इवेंट में कहा कि अभी तक बिजली का उत्पादन एक जगह बड़े प्लांट के जरिए किया जा रहा है. इसके बाद उसका डिस्ट्रीब्यूशन करने के लिए रेट तय कर दिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस सिस्टम में तेजी से बदलाव होगा. आने वाले समय में हर घर में बैटरी, एक फोर व्हीलर बैटरी और रूफटॉप सोलर होगा. दिन में बिजली सस्ती होती है. रात में महंगी हो जाने पर उसे बेचेंगे. 

नंदन नीलेकणि बोले- हर आदमी पैदा करना चाहता है अपनी बिजली 

नंदन नीलेकणि के अनुसार, अब हर आदमी अपनी बिजली पैदा करना चाहता है. ऐसे में आपको एक अलग तरह के सिस्टम की जरूरत पड़ने वाले हैं. हम इसकी तैयारियों में जुट गए हैं. वह बेकन प्रोटोकॉल का भी सपोर्ट कर रहे हैं. इसमें एपीआई, डेटा मॉडल, रिफरेंस आर्किटेक्चर, ट्रांजेक्शन मैकेनिज्म और ग्लोबल स्टैंडर्ड मौजूद हैं. भारत के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और नम्मा यात्री (Namma Yatri) को भी बेकन प्रोटोकॉल का ही सपोर्ट है. 

भाषा में एआई के इस्तेमाल से आसान बना सकते हैं लोगों का जीवन 

इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि ने कहा कि देश में कई भाषाएं हैं. ऐसे में देश में एआई का इस्तेमाल अलग तरीके से किया जाएगा. भाषा में एआई के इस्तेमाल से हम लोगों का जीवन आसान बना सकते हैं. वह फोन पर अपनी भाषा में बोलकर कुछ भी और कहीं से भी खरीद सकते हैं. साथ ही पूरे देश में बिना किसी समस्या के घूम सकते हैं.  नंदन नीलेकणि ने कहा कि सर्वम एआई (Sarvam AI) स्टार्टअप लैंग्वेज मॉडल पर अच्छा काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें 

SEBI: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के खिलाफ कोलो केस में सेबी ने खत्म की कार्रवाई, 7 पूर्व अधिकारियों को भी राहत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget