एक्सप्लोरर

Ganga Vilas Cruise: जानिए कितने खर्च में आप कर सकते हैं दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज से सफर, पीएम मोदी 13 को दिखाएंगे हरी झंडी

ये रिवर क्रूज लग्जरी सुविधाओं से भरपूर होगा. इसमें 18 सुइट हैं, क्रूज पर एक शानदार रेस्तरां, स्पा और सनडेक भी है. मेन डेक पर 40 सीटों वाले रेस्तरां में कॉन्टिनेंटल और कुछ बुफे काउंटर लगाए गए हैं.

Ganga Vilas Cruise Ticket Price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार (13 जनवरी 2022) को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज - एमवी गंगा विलास (MV Ganga Vilas Cruise) को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं. ये क्रूज (पानी का जहाज) भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग से उत्तर प्रदेश में वाराणसी से असम में डिब्रूगढ़ के बीच 3,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा. साथ ही 50 पर्यटन स्थलों के साथ 27 अलग-अलग नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगा. अब आम लोगों को इसके सफर पर जाने के लिए इसकी टिकट प्राइस और टिकट की बुकिंग को लेकर सवाल है, तो ये खबर उनके काम की साबित होगी. 

एमवी गंगा विलास रूट 

एमवी गंगा विलास के नाम से रिवर क्रूज पिछले महीने कोलकाता से रवाना होकर यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रामनगर पोर्ट पर पहुंच गया है. ये अब वाराणसी से अपनी यात्रा की शुरुआत करेगा, और 51 दिनों में लगभग 3,200 किलोमीटर की यात्रा करके बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा.

50 पर्यटन स्थलों को करेगा कवर 

लगभग 2 महीने के लंबे सफर के दौरान, क्रूज भारत और बांग्लादेश में 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगा. यह विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों को कवर करेगा. एमवी गंगा विलास की पहली यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक वाराणसी से डिब्रूगढ़ की यात्रा का आनंद ले सकेंगे. एमवी गंगा विलास के डिब्रूगढ़ में आगमन की अपेक्षित तिथि 1 मार्च 2023 है.

इन धार्मिक स्थलों पर जाएगा जहाज 

एमवी गंगा विलास के यात्रा कार्यक्रम को भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए तैयार किया गया है. इसमें ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के स्थलों पर ठहराव होगा. वाराणसी में बेहद लोकप्रिय गंगा आरती से, बौद्ध धर्म के अत्यधिक श्रद्धा के स्थान सारनाथ में यह जहाज रुकेगा. यह मायोंग को भी कवर करेगा, और सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली से होते हुए और वैष्णव संस्कृति के केंद्र असम पहुंचेगा. पर्यटकों को बिहार स्कूल ऑफ योगा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय भी देखने को मिलेगा. 

51 दिनों की यात्रा पर खर्च करने होंगे 12.59 लाख रुपये 

एमवी गंगा विलास के टिकट की कीमत को लेकर शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जानकारी दी है कि, दुनिया के सबसे लंबे नदी क्रूज पर 1 दिन का खर्च 24,692.25 रुपये या 300 डॉलर होगा. भारतीयों और विदेशियों के लिए टिकट की कीमत में कोई अंतर नहीं होगा. पूरे 51 दिनों की यात्रा पर आपको 12.59 लाख रुपये या 1,53,000 डॉलर से अधिक खर्च होंगे.

ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग 

अंतरा लक्ज़री रिवर क्रूज़ (Antara Luxury River Cruises) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से गंगा विलास क्रूज के लिए टिकट बुक किए जा सकते हैं. एमवी गंगा विलास पोत 62 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा है. इसमें 36 पर्यटकों को समायोजित करने की क्षमता के साथ 3 डेक, बोर्ड पर 18 सुइट हैं और पर्यटकों को एक यादगार और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान करेगा. जहाज पर्यावरण के अनुकूल तैयार किया गया है, यह प्रदूषण मुक्त तंत्र से लैस है.

यह भी पढ़ें- Pakistan GDP: पाकिस्तान के आर्थिक मोर्चे पर बुरी खबर, जीडीपी 2 प्रतिशत पर आने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget