एक्सप्लोरर

Mutual Fund Nomination: 31 मार्च में बस कुछ दिन बाकी...म्‍यूचुअल फंड निवेशक पूरा करें ये काम वर्ना होगी परेशानी

Mutual Funds: बाजार नियामक सेबी ने सभी म्‍यूचुअल फंड निवेशकों को 31 मार्च, 2023 से पहले एक महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने को कहा है. ऐसा न करने की स्थिति में एसेट्स को फ्रीज भी किया जा सकता है.

Mutual Funds Nomination: 31 मार्च की तारीख म्‍यूचुअल फंड निवेशकों (Mutual Fund Investors) के लिहाज से बेहद अहम है. अगर आपने म्‍यूचुअल फंड में निवेश किया है और अभी तक इसमें नॉमिनेशन के कार्य को पूरा नहीं किया है तो आज ही फटाफट इसे पूरा कर लें. मार्केट रेगुलर सेबी (SEBI) ने अपने निर्देश में सभी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों से कहा है कि वह अपने सभी इन्वेस्टर्स के नॉमिनेशन कार्य को 31 मार्च से पहले पूरा कर दें. म्‍यूचुअल फंड स्कीम निवेशकों के लिए 31 मार्च, 2023 तक नॉमिनेशन पूरा करने की डेडलाइन है. इस नोटिफिकेशन को बाजार नियामक द्वारा जून 2022 में ही जारी किया गया था.

नॉमिनेशन न करने की स्थिति में होगा ये नुकसान

इस नोटिफिकेशन में सेबी ने यह भी कहा है कि नॉमिनेशन पूरा न करने की स्थिति में म्‍यूचुअल फंड निवेशकों के पोर्टफोलियो को फ्रीज कर दिया जाएगा. इसके बाद इसे दोबारा एक्टिव केवल डीटेल जमा करने के बाद ही किया जाएगा. ऐसे में डेडलाइन से पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करना बहुत आवश्यक है.

म्‍यूचुअल फंड में नॉमिनेशन को क्यों किया गया अनिवार्य

दरअसल, सेबी की ओर से म्‍यूचुअल फंड निवेशकों को नॉमिनेशन पूरा करने के लिए इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि अगर किसी म्‍यूचुअल फंड निवेशक की अगर स्कीम की मैच्योरिटी होने से पहले दुखद मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके एसेट्स को ट्रांसफर करने में किसी तरह की परेशानी न हो. ऐसे में सेबी ने निवेशकों की भलाई के लिए ही म्‍यूचुअल फंड में नॉमिनेशन को अनिवार्य कर दिया है.

नॉमिनेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पूरा करें-

म्‍यूचुअल फंड एक्सपर्ट्स के मुताबिक म्‍यूचुअल फंड निवेशक नॉमिनेशन के कार्य को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पूरा कर सकते हैं. आमतौर पर ज्वाइंट पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन में दिक्कत देखी जाती है.ऐसे में आप इस प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पूरा कर सकते हैं. ऑनलाइन माध्यम से नॉमिनेशन पूरा करने के लिए आप म्‍यूचुअल फंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे पूरा करें. वहीं ऑफलाइन माध्यम से भी इसे पूरा किया जा सकता है. मगर कई बार इस काम को करने में ज्यादा वक्त लगता है. 

ये भी पढ़ें-

Air India को ग्लोबल एयरलाइन बनाने की योजना में सब नहीं आसान, इन दिक्कतों से जूझना पड़ेगा 'महाराजा' को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget