एक्सप्लोरर

Large Cap Mutual Fund: लार्ज कैप म्यूचुअल फंड पर फोकस करने का सही समय, पिछले एक साल में मिला 35 पर्सेंट तक रिटर्न

Mutual Fund Investment: लार्ज कैप म्यूचुअल फंड अन्य कैटेगरी की तुलना में कम जोखिम वाले होते हैं. इनका रिटर्न भी तुलनात्मक तौर पर कम अस्थिर होता है...

शेयर बाजार में रैली का दौर बना हुआ है. बीच में कुछ सेशन की मुनाफावसूली को छोड़ दें तो घरेलू सूचकांक लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं और नया-नया उच्च स्तर रिकॉर्ड कर रहे हैं. पिछले महीने यानी दिसंबर 2023 में तो बाजार के मुख्य सूचकांकों ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में बाजार के जानकारों का मानना है कि यह लार्ज कैप म्यूचुअल फंडों में निवेश करने का सबसे सही समय है.

निफ्टी50 ने किया स्मॉलकैप को आउटपरफॉर्म

एडवाइजर खोज के सह-संस्थापक द्वैपायन बोस इस बारे में कहते हैं- साल भर ज्यादातर समय डगआउट में बिताने के बाद, लार्ज कैप म्यूचुअल फंड फिर से मैदान में जलवे बिखेरने लगे हैं और शानदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रहे हैं. निफ्टी 50 के लिए पिछला महीना दिसंबर जुलाई 2022 के बाद सबसे अच्छा महीना साबित हुआ है. पिछले महीने जहां एनएसई स्मॉल कैप इंडेक्स में 6.4 फीसदी की तेजी आई, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 8 फीसदी मजबूत हुआ.

बाजार पर लार्ज कैप कंपनियों का दबदबा

स्मॉल कैप इंडेक्स की तुलना में मुख्य सूचकांक निफ्टी50 के बेहतर परफॉर्म करने का फायदा लार्ज कैप फंडों को भी हो रहा है. बोस बताते हैं कि लार्ज कैप कंपनियों का बाजार पर डोमिनेंस रहता है. ये कंपनियां बीएसई 500 की सभी कंपनियों के कुल मुनाफे में 68 फीसदी का और टोटल मार्केट कैप में 63 फीसदी का योगदान देती हैं. इन कंपनियों ने पिछले 25 सालों में 14 फीसदी से अधिक का चक्रवृद्धि रिटर्न दिया है. इन कंपनियों का आकार बड़ा है, इस कारण वे अन्य इक्विटी एसेट क्लास की तुलना में सबसे कम अस्थिर हैं.

लार्ज कैप को इन फैक्टर्स से मिलता है सपोर्ट

लार्ज कैप म्यूचुअल फंडों के मजबूत रिटर्न को बड़े पैमाने पर वैश्विक फंडों से खरीदारी, अच्छे वैल्यूएशन और घरेलू राजनीतिक स्थिरता से बढ़ावा मिला है, जिसने लार्ज कैप में खरीदारी को बढ़ावा दिया है. इनके परफॉरमेंस पर नजर डालें तो निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड लगातार आगे रहा है, जिसने पिछले एक साल में 35 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. यह फंड पिछले 16 सालों से रिटर्न देने में नंबर वन है. बैंक ऑफ इंडिया, क्वांट, इनवेस्को और जेएम फाइनेंशियल के लार्ज कैप म्यूचुअल फंड ने भी इस दौरान अच्छा फायदा दिया है.

इस कारण लार्ज कैप में मिलता है अच्छा निवेश

म्यूचुअल फंड के जानकारों का तर्क है कि लार्ज कैप में निवेश लगभग हमेशा अच्छा रिटर्न देता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि ये कंपनियां छोटी-मोटी चुनौतियों का प्रबंधन करने के लिए बेहतर स्थिति में होती हैं और चूंकि वे वर्तमान में छोटे और मिड-कैप शेयरों की तुलना में उचित मूल्यांकन प्रदान करते हैं, इसलिए इनका रिस्क-रिवार्ड बैलेंस कहीं बेहतर है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: ग्रीन एनर्जी पर भी छंटनी की मार, मैक्सिको से चीन तक कर्मचारियों को निकालेगी ये कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़
भर जाएंगी आंखें! अनंत अंबानी ने गिफ्ट किया स्कूटर, फूट-फूटकर रो पड़ा Blinkit एजेंट
भर जाएंगी आंखें! अनंत अंबानी ने गिफ्ट किया स्कूटर, फूट-फूटकर रो पड़ा Blinkit एजेंट

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget