एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 6 साल में अपने निवेशकों को दिया करीब 10 गुना रिटर्न

Share Market News: पिछले 6 सालों में इस स्टॉक की कीमत 100 रुपये प्रति स्टॉक से बढ़कर 1000 रुपये पर पहुंच गई है और निवेशकों को भारी रिटर्न मिला है. 

Aarti Industries Stock: इस साल शेयर मार्केट (Share Market) ने अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ है और इस दौरान तमाम सेक्टर के शेयरों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. खासतौर से केमिकल सेक्टर के तमाम स्टॉक्स की कीमतों में पिछले कुछ सालों में तेजी देखी गई है. आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) के शेयर उनमें से एक हैं, जिन्होंने पिछले 6 साल में अपने निवेशकों को करीब 10 गुने से ज्यादा रिटर्न दिया है. अब यह स्टॉक एनएसई (NSE) पर 1071.55 रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. इस केमिकल स्टॉक को 100 रुपये प्रति स्टॉक से 1000 रुपये प्रति स्टॉक तक पहुंचने में करीब 6 साल लग गए. 

शेयर बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार यह मल्टीबैगर स्टॉक अभी भी तेज दिख रहा है और अल्पावधि में 1150 रुपये प्रति इक्विटी स्टॉक स्तर तक जा सकता है. शेयर मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू बाजार में मांग के साथ आरती इंडस्ट्रीज के संयंत्र उच्च उपयोगिता स्तर पर चल रहे हैं, जो मजबूत भविष्य के विकास के दृष्टिकोण को दर्शाता है. ऐसे में इस स्टॉक में लंबे समय तक निवेश फायदेमंद हो सकता है. 

आरती इंडस्ट्रीज शेयर की कीमतों का पिछला रिकॉर्ड
इस मल्टीबैगर स्टॉक के शेयर के पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो यह स्टॉक 2014 की शुरुआत तक पेनी स्टॉक्स में था. लेकिन फरवरी 2014 से केमिकल स्पेस से पेनी स्टॉक ने तेज उछाल दिखाना शुरू कर दिया. मार्च से सितंबर 2014 तक यह 22 रुपये (एनएसई पर 14 फरवरी 2014 को बंद कीमत) से बढ़कर एनएसई पर 70.70 रुपये हो गया (19 दिसंबर 2014 को बंद कीमत). इसने पहली बार जुलाई 2015 में पेनी स्टॉक टैग को पीछे छोड़ते हुए ट्रिपल डिजिट का आंकड़ा हासिल किया. 

इस मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक ने अपनी बढ़ती प्रवृत्ति को जारी रखा और आगामी कारोबारी सत्रों में इसमें इजाफा होता रहा. अंत में 4 अक्टूबर 2021 को केमिकल स्टॉक ने निवेशकों के लिए नया ब्रेकआउट देते हुए ₹1000 के निशान को छू लिया. जिन लोगों ने करीब 6 साल पहले इस स्टॉक में निवेश किया था, आज उन्हें भारी रिटर्न मिल रहा है और वह मालामाल हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ेंः Multibagger Stock Tips: इन 4 मल्टीबैगर स्टॉक ने साल 2021 में दिया 300 प्रतिशत तक रिटर्न, क्या आपके पास है कोई?

Demat Account: डीमैट खाता खुलवाने से पहले इन बातों की कर लें जांच, नहीं तो होगी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget