एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: 5 महीनों में 168 फीसदी की तेजी, इस स्टॉक ने किया है यह कमाल

Share Market News: इस स्टॉक में मई से अब तक 168 फीसदी की तेजी आई है. इस दौरान बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में केवल 29 फीसदी की तेजी आई है.

Multibagger Stock: टाटा ग्रुप (Tata Group) का हिस्सा नेल्को (Nelco) कंपनी के शेयर्स मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक्स में से एक हैं. नेल्को के शेयर ने मई से अब तक निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है. इस स्टॉक में मई से अब तक 168 फीसदी की तेजी आई है. इस दौरान बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में केवल 29 फीसदी की तेजी आई है. खास बात यह है कि नेल्कोस के शेयर में आई मौजूदा तेजी लगभग एक साल के कंसोलिडेशन (एक दायरे में रहना) के बाद आई है.

यह शेयर बीएसई पर 15 सितंबर को 538.75 रुपये पर बंद हुआ था. आज दोपहर में यह 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 542.65 रुपये पर है. नेल्को कंपनी 1940 में शुरू हुई थी. यह प्राइवेट और सरकारी कंपनियों को वीसैट कनेक्टिविटी, सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्रोजेक्ट्स और इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी और सर्विलांस सॉल्यूशंस ऑफर करती है.

कंपनी के तिमाही आंकड़े

  • नेल्को ने जून में समाप्त तिमाही में 4.38 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया,  जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1.84 करोड़ रुपये से दोगुना से अधिक रहा लेकिन मार्च 2021 तिमाही में 4.48 करोड़ रुपये से कम रहा.
  • कंपनी की आय जून तिमाही में बढ़कर 55.1 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले 48.52 करोड़ रुपये थी. पिछली तिमाही में आय 64.83 करोड़ रुपये के मुकाबले घटी.

बाजार के जानकारों का कहा है कि नेल्को के शेयर का ऊपर चढ़ना निकट भविष्य में जारी रहेगी. हालांकि उनकी यह भी सलाह है कि मई के बाद से स्टॉक में तेजी के कारण मौजूदा स्तर पर इसमें एंट्री न की जाए.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: बाजार के जानकारों की है इस डिफेंस स्टॉक पर नजर, एक महीन में 140% बढ़ा है ये शेयर

Multibagger Stock Tips: एक साल में 300% की बढ़ोतरी के साथ इस स्टॉक ने कर दिया निवेशकों को मालामाल, क्या आपके पास है?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो का बड़ा ऐलान, एक साल में 1000 पायलट भर्ती करेगी
इंडिगो का बड़ा ऐलान, एक साल में 1000 पायलट भर्ती करेगी
मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट कैंसिल, स्पाइसजेट ने यात्रियों को रनवे पर सुलाया
मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट कैंसिल, स्पाइसजेट ने यात्रियों को रनवे पर सुलाया
भारत में अमीरों की संख्या दोगुनी, 3 में से 1 टैक्सपेयर की कमाई 20 लाख के पार
भारत में अमीरों की संख्या दोगुनी, 3 में से 1 टैक्सपेयर की कमाई 20 लाख के पार
मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, संपत्ति में बंपर उछाल
मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, संपत्ति में बंपर उछाल

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'भारत ने...'
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'थैंक्यू'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget