एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी लगातार आठवें साल सबसे अमीर भारतीय बने, जानिए कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक

IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया की अमीरों की लिस्ट में लगातार आठवें साल सबसे धनवान भारतीय के रूप में मुकेश अंबानी का नाम आया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की कुल नेटवर्थ 3,80,700 करोड़ रुपये आंकी गई है.

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार आठवें साल सबसे अमीर भारतीयों की सूची में सबसे शीर्ष पर रहे हैं. उनकी कुल संपत्ति 3,80,700 करोड़ रुपये आंकी गई है. आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की अमीरों की लिस्ट के मुताबिक लंदन स्थित एसपी हिंदुजा और उनका परिवार 1,86,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. विप्रो के अजीम प्रेमजी अमीर भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं. उनकी कुल संपत्ति 1,17,100 करोड़ रुपये रही है.

भारतीय अमीरों की सूची में आर्सेलरमित्तल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी निवास मित्तल 1,07,300 करोड़ रुपये की संपति के साथ चौथे और 94,500 करोड़ रुपये की धन संपदा के साथ गौतम अडाणी पांचवें स्थान पर रहे हैं. शीर्ष दस अमीर भारतीयों में 94,100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ उदय कोटक छठे, 88,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ साइरस एस पूनावाला सातवें, 76,800 करोड़ रुपये के साथ साइरस पल्लोनजी मिस्त्री आठवें, 76,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शापोरजी पल्लोनजी नौवें और 71,500 करोड़ रुपये के साथ दिलीप सांघवी दसवें स्थान पर रहे हैं.

1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी इस बार की सूची में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 953 हो गई है. 2018 में यह संख्या 831 थी. वहीं डॉलर मूल्य में अरबपतियों की संख्या 141 से घटकर 138 रह गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के शीर्ष 25 अमीरों की कुल संपत्ति का मूल्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के दस फीसदी के बराबर है. वहीं 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रखने वाले 953 अमीरों की कुल संपत्तियां देश के जीडीपी के 27 फीसदी के बराबर हैं.

344 अमीरों की संपत्ति इस साल घटी आईआईएफएल वेल्थ हुरुन की सूची के मुताबिक इस साल अमीरों की कुल संपत्ति में सामूहिक रूप से दो फीसदी का इजाफा हुआ है. हालांकि, औसत संपत्ति वृद्धि 11 फीसदी घटी है. सूची में शामिल 344 अमीरों की संपत्ति इस साल घटी है. वहीं 112 अमीर ऐसे रहे हैं जो 1000 करोड़ रुपये के स्तर से पीछे रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 246 यानी 26 फीसदी अमीर भारतीय मुंबई में रहते हैं. दिल्ली में 175 अमीरों का निवास है जबकि बेंगलुरु में 77 अमीर भारतीय रहते हैं.

इस लिस्ट में 82 प्रवासी भारतीय (एनआरआई) भी शामिल हैं. इनमें से 76 फीसदी ने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है. एनआरआई के लिए पसंदीदा देश अमेरिका है. अमेरिका में 31 अमीर भारतीयों का निवास है. उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन का नंबर आता है.

सबसे कम उम्र के अरबपति हैं ओयो रूम्स के रितेश अग्रवाल ओयो रूम्स के रितेश अग्रवाल 7500 करोड़ रुपये की संपदा के साथ सबसे कम उम्र (25) के अरबपति हैं. वह अपने दम पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं. मीडिया.नेट के दिव्यांक तुराखिया 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर भारतीय हैं. उनकी उम्र 37 साल है.

लिस्ट में 152 महिलाएं शामिल इस लिस्ट में 152 महिलाएं शामिल हैं. उनकी औसत आयु 56 साल है. एचसीएल टेक्नोलॉजीज की 37 वर्षीय रोशनी नडार सबसे अमीर भारतीय महिला हैं. उनके बाद गोदरेज समूह की स्मिता वी कृष्णा (68) का नंबर आता है. उनकी कुल संपदा 31,400 करोड़ रुपये है. 18,500 करोड़ रुपये की संपदा के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार अपने बल पर यह मुकाम हासिल करने वाली सबसे अमीर भारतीय महिला हैं.

ये भी पढ़ें

बैंक घोटाले में FIR के बाद शरद पवार से पूछताछ की तैयारी में ED, NCP कार्यकर्ताओं ने ED दफ्तर पर हंगामा किया

प्याज पर तकरार: BJP का आरोप- केंद्र से ₹22 में खरीदकर ₹24 में बेचकर मुनाफा कमाना चाहती है दिल्ली सरकार

दिल्ली के किराएदारों को केजरीवाल सरकार का तोहफा, सस्ती बिजली के लिए लगाए जाएंगे प्रीपेड मीटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Interest Rate: 3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
Petrol: 5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
Cyber Fraud: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget