एक्सप्लोरर

मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढाए

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले एलपीजी हुई थी महंगी और अब रसोई की एक और खास चीज के दाम बढ़ गए हैं. दूध उत्पादक कंपनी मदर डेयरी ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों में में अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढाने की घोषणा की. नई दरें शनिवार यानी कल 11 मार्च से लागू होंगी. हालांकि मदर डेयरी ने दिल्ली एनसीआर में आठ महीने बाद दूध के दाम बढ़ाए हैं.

कंपनी का कहना है कि दूध की खरीद दरों में बढ़त के कारण उसने यह फैसला किया है. मदर डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर एस नागराजन ने कहा कि कंपनी के लिए दूध की लागत 1 साल में 5-6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाती है लिहाजा कंपनी को दूध के दाम बढ़ाने ही पड़ेंगे.

ग्राहकों को फुल क्रीम दूध के आधे लीटर पैक के लिए पहले के 25 रुपये की बजाए 26 रुपये देने होंगे. टोंड दूध का आधे किलो का पैकेट पहले के 20 रुपये के मुकाबले अब 21 रुपये का मिलेगा. आधे लीटर का डबल टोंड का पैकेट 18 रुपये की बजाए 19 रुपये प्रति लीटर का मिलेगा. टोकन मिल्क के मामले में दाम 36 रुपये से बढ़ाकर 38 रुपये कर दिए गए हैं और गाय का दूध 40 रुपये से बढ़कर अब 42 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा. स्किमड दूध 32 रुपए से बढ़कर 34 रुपए और गाय का दूध 40 रुपए से बढ़कर 42 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा.

कंपनी ने टोकन वाले दूध के दाम जून 2014 में बढ़ाए थे और अब इसमें 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया जा रहा है. इससे पहले मदर डेयरी ने जुलाई 2016 में दूध के दाम में 2 से 2.5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था.

कंपनी की 90 फीसदी बिक्री आधे लीटर के पैकेट से आती है जहां दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर के साथ मुंबई, चेन्नई और पूर्वी यूपी में भी दाम बढ़ाने का ऐलान किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget