एक्सप्लोरर

इकनॉमी में और गिरावट की आशंका, मूडीज ने कहा- ग्रोथ में 3.1 फीसदी की कमी आएगी

मूडीज ने कहा है कि ग्लोबल इकनॉमी में आर्थिक संकट का यह दौर लंबा चलेगा. 2020 की दूसरी तिमाही अर्थव्यवस्था के लिहाज से अब तक का सबसे बुरा दौर साबित होगा.

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर सर्विसेज ने एक बार फिर भारत की खराब आर्थिक स्थिति पेश की है. एक पखवाड़ा पहले भारत की सॉवरेन रेटिंग घटाने के बाद अब मूडीज ने कहा है कि 2020 में इसकी अर्थव्यवस्था में 3.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की जाएगी. अप्रैल में मूडीज ने अनुमान लगाया था कि इस साल अर्थव्यवस्था में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. लेकिन अब हालात ऐसे बन गए हैं कि इसमें 3.1 फीसदी की गिरावट आएगी.

चीन को छोड़ कर हर जगह गिरावट 

हालांकि मूडीज ने 2021 में भारत की जीडीपी में 6.9 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया है. अप्रैल में इसने 2021 के दौरान 6.2 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया था. मूडीज के मुताबिक G20 में सिर्फ चीन ही एक ऐसा देश है, जो 2020 में ग्रोथ दर्ज करेगा. उसने अपने पहले के अनुमान में चीन की ग्रोथ रेट एक फीसदी रहने का अनुमान लगाया था. इस अनुमान को उसने बरकरार रखा है.

मूडीज ने कहा है कि ग्लोबल इकनॉमी में आर्थिक संकट का यह दौर लंबा चलेगा. 2020 की दूसरी तिमाही अर्थव्यवस्था के लिहाज से अब तक का सबसे बुरा दौर साबित होगा. यह दूसरे विश्वयुद्ध के बाद का सबसे कठिन आर्थिक स्थिति होगी.

मूडीज के मुताबिक दुनिया की लगभग सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में ग्रोथ घटने का अनुमान लगाया गया है. G20 के विकसित देशों में 2020 में ग्रोथ में 6.4 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया गया है. हालांकि 2021 में इसमें थोड़ी कमी आएगी. फिर भी इकनॉमी 4.8 फीसदी तक गिर सकती है. G20 की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में जीडीपी में 1.6 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया गया है. चीन को छोड़ कर बाकी उभरती अर्थव्यवस्थाओं की जीडीपी ग्रोथ -4.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था.

मूडीज ने ज्यादातर पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं में जीडीपी ग्रोथ में और गिरावट का अनुमान लगाया है. मूडीज ने जर्मनी, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन, कनाडा, ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और अर्जेंटीना के ग्रोथ रेट अनुमान में और गिरावट दर्ज की है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget