एक्सप्लोरर

Bharat Dal: सिर्फ 60 रुपये में खरीदें एक किलो ‘भारत दाल’, जानिए क्या है केंद्र सरकार की ये स्कीम

Bharat Dal Scheme: केंद्र सरकार आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए केवल 60 रुपये किलो की दर से दाल बेच रही है. जानते हैं कि आम लोग इस दाल को कहां से खरीद सकते हैं.

Bharat Dal: पिछले कुछ महीनों से आम जनता महंगाई से परेशान थी, लेकिन अक्टूबर के महंगाई के आंकड़ों ने कुछ राहत दी है. जुलाई के बाद से लगातार तीसरे महीने खुदरा महंगाई दर में कमी देखी जा रही है. कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स कम होकर 4.87 फीसदी पर आ गया है. इससे पहले सितंबर में यह 5.02 फीसदी था. महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार लगातार कई कदम उठा रही है. इसमें में से एक कदम है भारत दाल (Bharat Dal) की बिक्री. महंगाई से परेशान आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने जुलाई 2023 से चना दाल की बिक्री शुरू की. इसे 'भारत दाल' के नाम से बेचा जा रहा है. इस दाल की बिक्री NAFED, NCCF, केंद्रीय भंडार और सफल के जरिए की जा रही है.

'भारत आटा' की बिक्री की जा रही

इससे पहले आटे के बढ़ते दाम को देखते हुए मोदी सरकार ने सस्ती कीमत पर आटे की बिक्री का फैसला किया है. इस आटे को भी भारत ब्रांड के नाम से बेचा जाएगा और इसका नाम 'भारत आटा' (Bharat Atta) रखा गया है. केंद्र सरकार 'भारत आटा' को 27.50 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रही है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस आटे को NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार के 2,000 से ज्यादा केंद्रों के जरिए बेचा जाएगा. इसके अलावा 800 मोबाइल बैन के जरिए भी इस आटे की देशभर में बिक्री की जाएगी.

सरकार दाल कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए उठा रही कदम

गौरतलब है कि केंद्र सरकार देश में दाल की कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए चला दाल, तुअर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और मसूर की दाल का स्टॉक अपने पास रखती है. मार्केट में दाल की कीमतें बढ़ने पर सरकार इस स्टॉक को रिलीज कर देती है.

घरेलू मार्केट में दाल की उपलब्धता को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने तुअर और मसूर के दाल के आयात को फ्री कैटेगरी में रखा है. यह फैसला मार्च 2024 तक के लिए लागू है. वहीं मसूर दाल के आयात ड्यूटी में भी कटौती कर दी गई है. इस सभी कदमों के जरिए सरकार दाम की कीमतों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Tata Technologies IPO: आखिरकार मिल गई तारीख! अगले सप्ताह खुलने वाला है टाटा का ये आईपीओ, जिसका सब कर रहे इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget