एक्सप्लोरर

Small Cap Mutual Fund: ये स्मॉल-कैप फंड रिटर्न देने में बड़ों-बड़ों पर पड़ेगा भारी! आज से खुल रहा सब्सक्रिप्शन के लिए, जानें डिटेल्स

Mirae Asset Small Cap Fund NFO: ये एनएफओ (New Fund Offer) 10 से 24 जनवरी तक निवेश के लिए खुला रहेगा. इस स्कीम में निवेश कम से कम 5000 रुपये निवेश कर सकते हैं.

Mirae Asset Small Cap Fund: स्मॉल-कैप फंड्स (Small Cap Funds) में भले ही स्मॉल यानी छोटा शब्द का उपयोग किया जाता हो. लेकिन म्यूचुअल फंड के निवेशक जानते हैं कि स्मॉल-कैप फंड्स ने बीते कुछ वर्षों में कितना बड़ा रिटर्न दिया है. एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (Asset Management Companies) के स्मॉल-कैप फंड्स ने साल 2020 के बाद से निवेशकों को जोरदार कमाई कराकर दिया है. भले ही स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड शेयर बाजार में लिस्टेड छोटी कंपनियों में निवेश करते हों लेकिन निवेशकों को रिटर्न देने के मामले में वो लॉर्ज-कैप फंड्स पर भारी पड़ते हैं. अब म्यूचुअल फंड निवेशकों के पास एक और स्मॉल-कैप फंड में निवेश का मौका है. Mirae Asset Mutual Fund अपना स्मॉल-कैप फंड लॉन्च करने जा रहा है. 10 जनवरी 2025 यानी आज से लेकर 24 जनवरी 2025 तक निवेशक Mirae Asset Small Cap Fund में निवेश कर सकते हैं. 

10-24 जनवरी तक खुला रहेगा NFO

मिराए एसेट इंवेस्टमेंट मैनेजर्स इंडिया लिमिटेड (Mirae Asset Investment Managers India Private Ltd.) का मिराए एसेट स्मॉल कैप फंड आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. ये एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जिसका उद्देश्य निवेशकों को रिसर्च आधारित और अनुशासित तरीके से मजबूत माने जाने वाले लिस्टेड स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश करेगी. मिराए एसेट स्मॉल कैप फंड को निफ्टी स्मॉल कैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स (Nifty Small Cap 250 TRI) के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है.  Mirae Asset Small Cap Fund का एनएफओ (New Fund Offer) 10 से 24 जनवरी तक निवेश के लिए खुला रहेगा. इस एनएफओ में कम से कम 5000 रुपये निवेश कर सकते हैं. उसके बाद एक रुपये के मल्टीपल्स में इसके ऊपर निवेश किया जा सकता है.  3 फरवरी 2025 से मिराए एसेट स्मॉल कैप फंड सेल और रिपर्चेंज के लिए खुला रहेगा. 

ज्यादा जोखिम लेने वालों के लिए निवेश का अवसर 

Mirae Asset Small Cap Fund ज्यादा जोखिम लेने वाले निवेशकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा ग्रोथ दिखाने वाले सेगमेंट्स में निवेश कर अपने लिए वेल्थ क्रिएट करना चाहते हैं.  इन निवेशकों में वैसे युवा, डायनमिक निवेशक शामिल हैं जो हाई-ग्रोथ के अवसरों को एक्सप्लोर करने के साथ, जोखिम लेने, पोर्टफोलियो रिटर्न बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं और सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plans)  निवेशक जो अनुशासित निवेश के माध्यम से बाजार में उतार-चढ़ाव को मैनेज करना चाहते हैं. मिराए एसेट स्मॉल कैप फंड में क्वालिटी स्टॉक्स में निवेश किया जाएगा साथ ही ये फंड का कम से कम 65% स्मॉल कैप स्टॉक में निवेश करेगा जबकि फंड का 35% मिड कैप और लार्ज कैप स्टॉक में आवंटित किया जाएगा. 

बेहतरीन स्टॉक्स में किया जाएगा निवेश  

मिराए एसेट स्मॉल कैप फंड को मैनेज करने वाले मिराए एसेट इंवेस्टमेंट मैनेजर्स के सीनियर फंड मैनेजर -इक्विटी  वरूण गोयल ने  फंड के लॉन्च पर कहा, स्मॉल कैप निवेश की वो जगह है जहां सबसे बड़ा अवसर है. उन्होंने कहा, हमारा ये नया फंड ऐसे सेगमेंट में निवेश की आईडिया की तलाश करेगा जो भारत के विकास की कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Mutual Fund SIP Data: म्यूचुअल फंड में एसआईपी इंवेस्टमेंट पहुंचा ऑलटाइम हाई पर, दिसंबर 2024 में 26459 करोड़ का आया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget