एक्सप्लोरर

LIC एजेंट्स और एंप्लाइज को मिलेंगे ग्रेच्युटी, फैमिली पेंशन जैसे कई फायदे, वित्‍त मंत्रालय ने किया एलान

LIC Agents Benefits: आज वित्त मंत्रालय ने लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के कर्मचारियों और एलआईसी एजेंट के लिए कुछ ऐसे लाभों को मंजूरी दे दी है जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था.

LIC Agents Benefit: अगर आप एलआईसी एजेंट या एलआईसी के एंप्लाई हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आज वित्त मंत्रालय ने लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के कर्मचारियों और एलआईसी एजेंट के लिए कुछ लाभों को मंजूरी दे दी है. इसके तहत वित्त मंत्रालय ने उनके लिए ग्रेच्युटी की सीमा, उनके रीन्यूएबल कमीशन की पात्रता, टर्म इंश्योरेंस कवर और फैमिली पेंशन के लिए एक समान रेट को मंजूरी दे दी है. 

जानें किन कल्याणकारी फैसलों को आज वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दी है-

-एलआईसी एजेंट्स के लिए ग्रेच्युटी लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है और इसके जरिए उनकी कार्य करने की स्थितियों यानी वर्किंग कंडीशन्स में सुधार होगा और एलआईसी एजेंट्स को फायदा मिलेगा.

-जो एलआईसी एजेंट्स दोबारा नियुक्ति के बाद आते हैं उन्हें रीन्यूअल कमीशन के लिए पात्र बनाने को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है जिसके जरिए उन्हें बढ़ी हुई वित्तीय स्थिरता मिल सकेगी. मौजूदा समय में एलआईसी एजेंट्स किसी भी पुरानी एजेंसी के तहत पूरे किए गए किसी भी कारोबार के लिए रीन्यूएल कमीशन के लिए एलिजिबिल नहीं होते हैं.

आज वित्त मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भी इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी है- 

-एलआईसी एजेंट्स के लिए टर्म इंश्योरेंस के कवर को बढ़ा दिया गया है और इसकी रेंज 3000-10,000 से बढ़ाकर 25,000-1,50,000 रुपये कर दी गई है. टर्म इंश्योरेंस की राशि को बढ़ाने के जरिए जिन एलआईसी एजेंट्स का निधन हो चुका है, उनके परिवारों को आर्थिक सहायता मिल पाएगी जिससे वो ज्यादा कल्याणकारी फायदों को ले पाएंगे.

-एलआईसी के एंप्लाइज के कल्याण के लिए एक समान 30 फीसदी की दर से फैमिली पेंशन का फायदा मिल पाएगा. 

13 लाख से ज्यादा एलआईसी एजेंट्स होंगे लाभन्वित

इन कल्याणकारी उपायों से 13 लाख से ज्यादा एलआईसी एजेंट्स और 1 लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी को फायदा मिलेगा जो एलआईसी के विकास और भारत में बीमा पैठ को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. 

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price:  सोने के दाम उछले, चांदी के रेट में तेजी, जानें सर्राफा बाजार का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget