एक्सप्लोरर

Modi Govt MSP: मोदी सरकार के 9 सालों में 100 फीसदी तक बढ़ा खरीफ फसलों का एमएसपी, देखें क्या है ताजा रेट

Kharif Corps MSP Hike: मोदी सरकार के दौरान कई बार विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है. इससे किसानों को फायदा हुआ है. आइए जानते हैं कि अलग-अलग फसलों में कितनी वृद्धि हुई है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार (Modi Govt) ने बुधवार को खरीफ फसलों के एमएसपी (Kharif Corps MSP) में एक बार फिर से वृद्धि कर दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक के दौरान इन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) में बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई. इससे देश भर के किसानों को फायदा होने वाला है. मोदी सरकार के 9 सालों को देखें तो इस दौरान खरीफ फसलों के एमएसपी (MSP Hike) में 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है.

दलहनों के समर्थन मूल्य में इतनी वृद्धि

कैबिनेट की मुहर लगने के बाद एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि अरहर यानी तुअर दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 400 रुपये बढ़ाकर अब 7000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. विपणन वर्ष 2014-15 में अरहर के लिए एमएसपी की दर 4,350 रुपये प्रति क्विंटल थी. इसी तरह मूंग दाल का एमएसपी इस दौरान 4,600 रुपये से बढ़कर 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गया. उड़द का एमएसपी 2014-15 में 4,350 रुपये था, जो अभी बढ़कर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है.

अब इतना हो गया धान का एमएसपी

सबसे प्रमुख खरीफ फसल धान की बात करें तो इसका एमएसपी भी तेजी से बढ़ा है. 2014-15 में यह 1,360 रुपये से 1,530 रुपये प्रति क्विंटल क बीच था, जो अभी बढ़कर 2,183 रुपये से 3,180 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. इसी तरह ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2014-15 में 1,400 रुपये 1,530 रुपये प्रति क्विंटल था. अभी यह बढ़कर 3,180 रुपये से 3,235 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है.

मोटे अनाजों के एमएसपी में तेज वृद्धि

मोटे अनाजों के मामले में एमएसपी सबसे तेज गति से बढ़ा है. मोदी सरकार के 9 सालों में बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,250 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. इसी तरह मक्का और रागी का एमएसपी क्रमश: 1,310 रुपये और 1,550 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2,090 रुपये से 3,846 रुपये प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा है.

इस तरह से बढ़ा तिलहनों का एमएसपी

तिलहनों के मामले में देखें तो सूरजमूखी का एमएसपी 3,750 रुपये से बढ़कर 6,760 रुपये प्रति क्विंटल हुआ है. वहीं मूंगफली का एमएसपी 4,000 रुपये से बढ़कर 6,377 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. इस दौरान सोयाबीन, तिल और काला तिल के लिए एमसपी क्रमश: 2,560 रुपये, 4,600 रुपये और 3,600 रुपये से बढ़कर 4,600 रुपये, 8,635 रुपये और 7,734 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है.

ये भी पढ़ें: अडानी पावर में बना हुआ है पावर, उछलकर बंद हुए अडानी के ज्यादातर शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget