एक्सप्लोरर

Layoffs: नहीं रुक रहा छंटनी का सिलसिला, Meta कई और कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, जानें वजह

Meta Layoffs 2023: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा एक बार फिर अपने कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. इस कारण कर्मचारियों में अनिश्चितता का माहौल है. जानिए इसके पीछे का कारण.

Meta Layoffs: दुनियाभर में मंदी की आशंका (Layoffs 2023) के चलते कई बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इसमें फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta Layoffs) का नाम भी शामिल है. अब मेटा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी आने वाले वक्त में कुछ और कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है.

फाइनेंशियल टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार इस साल फेसबुक की पैरेंट मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने अपनी कई टीमों के बजट को जारी नहीं किया है. इसके पीछे का कारण यह है कि कंपनी अब एक बार और कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बना रही है. रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार बजट न मिलने और छंटनी की आशंका के कारण मेटा के कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता का माहौल है.

मेटा ने पहले भी की है छंटनी

इससे पहले भी मेटा ने साल 2022 में नवंबर के महीने में करीब 11,000 कर्मियों की छंटनी की थी. यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का 13 फीसदी हिस्सा था. बता दें कि मेटा- फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram)  और व्हाट्सएप (Whatsapp)  जैसी कंपनियों की पैरेंट कंपनी है. इससे पहले कंपनी के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कहा था कि यह साल हमारी कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में हमें साल 2023 में समझ के साथ कदम बढ़ाना होगा. मेटा के अनुसार इस वर्ष कंपनी का खर्च 89 से 89 बिलियन डॉलर के बीच रहेगा.

Yahoo ने भी 1600 लोगों की छंटनी की

छंटनी की खबरों के आने का सिलसिला जारी है. एक और बड़ी टेक कंपनी याहू (Yahoo) ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी ने 1600 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है. यह कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 20 फीसदी है. इससे पहले बड़ी मनोरंजन कंपनी डिज्नी (Disney Layoffs 2023) ने भी अपने 7,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था. कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने कंपनी को हो रहे नुकसान के कारण यह फैसला लिया था. 

ये भी पढ़ें-

FD Rate Hike: कोटक महिंद्रा बैंक के बाद अब इस बड़े प्राइवेट बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget