एक्सप्लोरर

Crorepati Fisherman: इस पाकिस्तानी मछुआरे की खुल गई किस्मत, एक मछली ने रातोंरात बना डाला करोड़पति

Milionaire Fisherman of Pakistan: पाकिस्तान के इस मछुआरे की कहानी बड़ी गजब है. हाल ही में उसे एक दिन ऐसी मछली पकड़ में आई, जिसने उसे रातोंरात करोड़पति बना दिया...

ऐसा सपनों में या बॉलीवुड सिनेमाओं में होता है कि रातोंरात लोग करोड़पति बन जाते हैं. हकीकत में ऐसा शायद ही कभी होता है, लेकिन पाकिस्तान के इस मछुआरे के लिए यह शायद सच साबित हो गया है. सालों से रोज मछली पकड़ रहे मछुआरे के साथ अचानक जो हुआ, उसने खुद भी कभी सपने में नहीं सोचा होगा.

इस मछली ने बदल दी किस्मत

सिनेमाई लगने वाली यह कहानी घटी है पाकिस्तान के कराची में रहने वाले हाजी बलुच के साथ, जो पेशे से मछली पकड़ने का काम करते हैं. हाजी बलुच कराची के बेहद मामूली से गांव इब्राहिम हैदरी के रहने वाले हैं. उन्हें हाल ही में एक दिन मछली पकड़ते हुए ऐसी मछली हाथ लग गई, जिसने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया. गरीबी में जीवन-यापन कर रहे हाजी बलुच एक झटके में करोड़पतियों की कतार में खड़े हो गए.

दवाओं में होता है इस्तेमाल

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल इस कहानी में हुआ ये कि हाजी बलुच और उनकी टीम के हाथों ऐसी मछली लगी, जो विलुप्तप्राय है और बेशकीमती है. इस मछली को सोवा नाम से जाना जाता है और बताया जाता है कि उसका इस्तेमाल कई तरह की दवाएं बनाने में होता है. हाजी बलुच और उनकी टीम के लिए यह मछली सोने का खजाना साबित हुई.

नीलामी में मिले इतने रुपये

पाकिस्तान के फिशरमैन फॉक फोरम के प्रतिनिधि मुबारक खान के हवाले से पीटीआई ने बताया है कि हाजी बलुच और उनकी टीम को मिली सोवा मछली की नीलामी शुक्रवार तड़के कराची हार्बर पर हुई. नीलामी में उन्हें 70 मिलियन पाकिस्तानी रुपये की भारी-भरकम रकम मिली. भारतीय करेंसी में यह रकम 2.05 करोड़ रुपये के बराकर हो जाती है.

ऐसी होती है सोवा मछली

बलुच बताते हैं कि उन्होंने और उनकी टीम ने मिलकर 10 सोवा मछलियों को पकड़ने में सफलता हासिल की. उन्हें हर मछली के लगभग 7 मिलियन पाकिस्तानी रुपये के भाव मिले हैं. आपको बता दें कि सोवा मछली बड़ी प्रजाति की होती है. यह मछली साइज में डेढ़ मीटर तक बड़ी होती है और उसका वजन 20 से 40 किलो के बीच होता है. दवाओं में इस्तेमाल और बेहद कम पाए जाने के चलते इस मछली के भाव आसमान पर रहते हैं.

ये भी पढ़ें: लंदन में अंग्रेजों से ज्यादा भारतीयों के पास प्रॉपर्टी? जानें इस दावे में कितना दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget