एक्सप्लोरर

तगड़ी कमाई का मौका! IPO लाने की तैयारी में Meesho; SEBI के पास गुपचुप तरीके से फाइल किया DRHP

Meesho IPO: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो शेयर बाजार में एंट्री लेने की जबरदस्त तैयारी कर रही है. कंपनी ने आईपीओ के लिए सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कराया है.

Meesho IPO: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के आईपीओ लेकर आने की खबर पक्की होती जा रही है. बताया जा रहा है कि मीशो ने आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास गोपनीय तरीके से अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कराया है. रॉयटर्स ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है. 

कब तक लॉन्च होने की है उम्मीद? 

कंपनी का प्लान इस आईपीओ के जरिए 497.30 मिलियन डॉलर (4,250 करोड़ रुपये जुटाने का है. आईपीओ का साइज 8,500 करोड़ रुपये का हो सकता है, जिसमें प्राइमरी कैपिटल के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) का हिस्सा भी शामिल है. बताया जा रहा है OFS विंडो के तहत कुछ मौजूदा निवेशकों के अपनी हिस्सेदारी कम करने की भी उम्मीद है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, मीशो की प्लानिंग इस साल सितंबर या अक्टूबर में बाजार में एंट्री लेने की है.

अमेरिका से भारत शिफ्ट होगी हेडक्वॉर्टर 

पिछले हफ्ते अमेरिका से भारत अपना डोमिसाइल ट्रांसफर करने वाली बेंगलुरु बेस्ड इस कंपनी को आईपीओ लॉन्च करने के लिए अपने शेयरहोल्डर्स से मंजूरी भी मिल गई है. कंपनी ने फाइलिंग में जानकारी दी थी कि आईपीओ में 4,250 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयरों के साथ कुछ मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश भी शामिल होगी.

बता दें कि मीशो ने हाल ही में अपने हेडक्वॉर्टर को अमेरिका से भारत में शिफ्ट किया. कंपनी ने पहले अपना रजिस्ट्रेशन एक अमेरिकी कंपनी के रूप में कराया था, लेकिन इसकी अमेरिकी यूनिट Meesho.Inc को भारतीय यूनिट के साथ मर्ज कर दिया गया है. शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए कंपनी का भारत में शिफ्ट होना जरूरी था. अभी पिछले ही महीने जून में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मीशो को अपना हेड क्वार्टर अमेरिका के डेलावेयर से वापस भारत में शिफ्ट करने की इजाजत दी थी.  

क्या है कंपनी की प्लानिंग? 

बताया जा रहा है कि कंपनी ने मॉर्गन स्टेनली, कोटक महिंद्रा कैपिटल और सिटी को अपने आईपीओ सलाहकार के रूप में चुना है. इसमें जेपी मॉर्गन के भी शामिल होने की बात चल रही है. कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपने लास्ट माइल लॉजिस्टिक्स का दायरा बढ़ाने में करेगी, बैकएंड सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा और गांवों के साथ-साथ छोटे-छोटे शहरों में  सेलर सिस्टम को मजबूत बनाने में करेगी. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

43 लाख की नौकरी के बाद एकाएक छंटनी, इंटरनेट पर तूल पकड़ रहा NIT टॉपर को जॉब से निकालने का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget