एक्सप्लोरर

E-commerce Market: अमेजन और फ्लिपकार्ट को पीछे छोड़ अब मीशो भाग रही सबसे आगे, ई-कॉमर्स मार्केट में उथल-पुथल 

Meesho: छोटे एवं मंझोले शहरों पर ध्यान केंद्रित करके मीशो ने फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियों को जबरदस्त टक्कर दी है. वह देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली ईकॉमर्स कंपनी बन गई है.

Meesho: ई-कॉमर्स स्टार्टअप मीशो (Meesho) ने दुनिया की दिग्गज कंपनी अमेजन (Amazon) और उसकी प्रतिद्वंदी फ्लिपकार्ट (Flipkart) को पटखनी दे दी है. मीशो अब भारत में सबसे तेजी से अपना कस्टमर बेस बढ़ाने वाली कंपनी बन गई है. ग्लोबल एसेट मैनेजर अलायंसबर्नस्टीन की रिपोर्ट के अनुसार, मीशो का कस्टमर बेस सबसे तेजी से बढ़ा है. देश के छोटे एवं मंझोले शहरों पर फोकस करने की मीशो की रणनीति अब अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे दिग्गजों पर भारी पड़ रही है. 

फ्लिपकार्ट अभी भी मार्केट लीडर 

रिपोर्ट के अनुसार, मीशो का यूजर बेस 32 फीसदी हो चुका है. वित्त वर्ष 2023 में उसने नए कस्टमर जोड़ने में वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट और अमेजन को पीछे छोड़ा है. लगभह 95 फीसदी नॉन ब्रांडेड प्रोडक्ट और 80 फीसदी रिटेल विक्रेताओं के साथ मीशो का एक्टिव यूजर बेस 12 करोड़ कस्टमर्स का हो गया है. हालांकि, फ्लिपकार्ट 48 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ ई-कॉमर्स सेक्टर में मार्केट लीडर बनी हुई है. अमेजन के पास 13 फीसदी हिस्सेदारी है. फ्लिपकार्ट का मोबाइल फोन सेगमेंट में भी 48 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दबदबा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कपड़ों के सेगमेंट में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी लगभग 60 फीसदी रही.

किस वजह से सरपट भाग रही मीशो

मीशो ने टियर-2 और टियर 3 इलाकों में मजबूत पकड़ बना ली है. उसने छोटे शहरों पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति से ई-कॉमर्स दिग्गजों को पीछे छोड़ने में सफलता हासिल की. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को जीरो कमीशन मॉडल ने बहुत फायदा पहुंचाया है. वित्त वर्ष 2023 में मीशो का ऑर्डर वॉल्यूम सालाना आधार पर 43 फीसदी और रेवेन्यू 54 फीसदी बढ़ा है.

आजियो की फैशन ई-कॉमर्स पर तगड़ी पकड़

फैशन ई-कॉमर्स सेगमेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आजिओ (Ajio) की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 30 फीसदी हो गई है. हालांकि, फ्लिपकार्ट अपने मिंत्रा के दम पर यहां भी 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है. रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट ने मोबाइल फोन और कपड़ों के दम पर अपनी बाजार हिस्सेदारी पर पकड़ बनाई हुई है. 

ई-ग्रॉसरी सेगमेंट में कांटे की टक्कर

ऑनलाइन ग्रॉसरी सेगमेंट में कड़ी टक्कर जारी है. यहां जोमाटो के स्वामित्व वाली ब्लिंकिट 40 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ विजेता बनकर उभरी है. स्विगी के स्वामित्व वाले इंस्टामार्ट की बाजार हिस्सेदारी लगभग 39 फीसदी है. इसके बाद जेप्टो लगभग 20 फीसदी मार्केट पर कब्ज़ा जमाए बैठी है. अलायंसबर्नस्टीन की यह रिपोर्ट ग्रॉस मर्चेंडाइस वैल्यू पर आधारित है.

ये भी पढ़ें 

Young Liu: फॉक्सकॉन के सीईओ यंग लियू को पद्म भूषण सम्मान, पूरी दुनिया में है कंपनी का दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget